Aaj Ka Rashifal 11 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वाले आज रहे सतर्क, हानि और विवाद का योग

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. परिवार में सदस्यों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े को लेकर आप तनाव में रहेंगे, इसलिए आपको किसी भी फैसले को शांति से लेना होगा, नहीं तो किसी को आप भला बुरा बोल सकते है.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- केसरिया

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. विद्यार्थियों की कोई मन की इच्छा पूरी ना होने से वह परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनका ध्यान भटक सकता है. धन के मामले में आपको लेनदेन सावधानी से करना होगा.

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा, यदि आपने पहले कभी कोई निवेश किया था, तो उससे भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि विरोधी उनके ऊपर कुछ गलत आरोप लगा सकते हैं.

शुभ अंक-3

शुभ रंग- कला

Also Read: Aaj ka Panchang 11 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola