ePaper

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 December 2025: मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में आज झगड़ा- झंझट के योग, वाणी पर संयम रखें

Updated at : 28 Dec 2025 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Mithun Rashifal 28 December 2025

आज का मिथुन राशिफल 28 दिसंबर 2025

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशिफल: आज का दिन बौद्धिक चर्चाओं, यात्रा और नई योजनाओं को बनाने का होगा. दूसरों को बातों से प्रभावित करने में सफलता मिल सकती है.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में संवाद शैली का लाभ मिलेगा. मार्केटिंग, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बड़ी डील फाइनल हो सकती है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. नए निवेश से बचें.
रिलेशनशिप: रिश्तों में समझदारी दिखाएं. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बहस हो सकती है, शांत रहें. शाम मित्रों के साथ बिताएं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से थकान या अनिद्रा हो सकती है. खान-पान पर नियंत्रण रखें और भारी भोजन करने से बचें. योग और ध्यान आवश्यक हैं.
सावधानी: बिना मांगे सलाह देने से बचें, अन्यथा गलत अर्थ निकाला जा सकता है. गोपनीय बातें साझा न करें, विश्वासघात की संभावना है.
उपाय: रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें. भगवान विष्णु की उपासना करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. पक्षियों को दाना डालें.
शुभ रंग: हरा / हल्का पीला
शुभ अंक: 5 या 3

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

Also Read: Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola