ePaper

Aaj Ka Meen Rashifal 17 December 2025: आज प्रेम जीवन में बढ़ेगी भावनात्मक निकटता, दांपत्य जीवन रहेगा मधुर

Updated at : 17 Dec 2025 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल

Aaj Ka Meen Rashifal 17 December 2025: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक मीन राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 17 December 2025: मीन राशि- आज का दिन मानसिक शांति, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत होगी और आप परिस्थितियों को सही ढंग से समझ पाएंगे.

करियर- कार्यस्थल पर रचनात्मकता और समझदारी से लाभ मिलेगा. आपकी मेहनत की सराहना होगी. कला, लेखन, मीडिया, शिक्षा और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. व्यवसाय में पुराने संपर्कों से फायदा होगा.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. आय में स्थिरता बनी रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं.

प्रेम और संबंध- प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. अविवाहित जातकों को नया रिश्ता मिलने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगी. मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा.अच्छी सेहत के लिए ध्यान, योग और पर्याप्त नींद लाभकारी रहेगी.

आज के उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें और “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें.

संदेश- अपनी संवेदनशीलता को शक्ति बनाएं, सफलता आपके साथ रहेगी.

शुभ समय- सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे तक

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 7

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola