Aaj ka Meen Rashifal 11 मार्च: आज रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी, इन बातों का रखें ख्याल
Aaj ka Meen Rashifal 11 मार्च
Aaj ka Meen Rashifal 11 मार्च: मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj ka Meen Rashifal 11 मार्च: मीन राशि- विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेगा तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होगा.धैर्य रखें. अस्वस्थता बनी रहेगी. खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा. रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी. स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है.
लव राशिफल- आज के दिन लव लाइफ में रुकावटे दूर होंगी. आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है. पति-पत्नि के बीच समय की कमी हो सकती है. आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है. अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है.
हेल्थ राशिफल- जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो मीन राशि के जातकों को क्रोनिक प्रॉब्लम से राहत मिलने की अधिक संभावना है. एक नया एक्सरसाइज रूटीन आपको अपना फिटनेस स्तर बनाए रखने में मदद कर सकता है. नियमित ध्यान सेशन दिमाग को शांत करने और इंद्रियों को शांत करने में मदद कर सकता है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
मीन राशि वालों का स्वभाव
मीन राशि वालों में या तो अदभुत एकाग्रता होती है , या अत्यंत चंचल. फिर भी ध्यान और मन की एकाग्रता इस राशी को वरदान होती है. इनको तामसिक आहार से बचना चाहिए. साथ ही हल्के नीले और सफ़ेद रंग का खूब प्रयोग करना चाहिए.
मीन राशि का मंत्र (Meen Rashi Mantra)
ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नमः ।।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










