मीन राशिफल 10 फरवरी 2026: आज का दिन कन्फ्यूजन से भरा रहेगा, पुरानी यादें होंगी ताजा

Edited by Ranjan Kumar
Updated:
विज्ञापन

आज का मीन राशिफल 10 फरवरी 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 10 Febuary 2026: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 10 Febuary 2026: मीन (Pisces)- शनि की स्थिति और चंद्रमा का गोचर आपको असमंजस और दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करता है. आज का दिन थोड़ा कन्फ्यूजन भरा रहेगा. आपकी कुछ बनी-बनाई योजनाएं अचानक रुक सकती हैं, जिससे आप परेशान होंगे. अगर आज कहीं घूमने जा रहे हैं, तो गाड़ी बहुत संभलकर चलाएं, चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना है.

आज अक राशिफल.

करियर-बिजनेस: शनि की साढ़ेसाती और नवम चंद्रमा के कारण आज आप काफी असमंजस में रहेंगे. आपकी बनी-बनाई योजनाएं अचानक रुक सकती हैं, जिससे करियर में निराशा हो सकती है. बिजनेस में आज कोई बड़ा रिस्क न लें और वर्तमान स्थिति को ही बेहतर बनाने पर ध्यान दें. धैर्य रखें, यह समय कठिन है पर स्थायी नहीं.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज शांति बनाए रखना ही बेहतर होगा. आप अपनी परेशानियों में इतने उलझे रहेंगे कि पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. पार्टनर को अपनी स्थिति समझाएं वरना वे खुद को उपेक्षित महसूस करेंगे. अविवाहितों के लिए आज का दिन शांत और सामान्य रहने वाला है.

हेल्थ: ग्रहों की स्थिति दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करती है; वाहन बहुत संभलकर चलाएं. शनि के प्रभाव से पैरों या जोड़ों का पुराना दर्द उभर सकता है. मानसिक भ्रम दूर करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें. आज भारी काम करने के बजाय खुद को विश्राम देना आपके लिए बेहतर होगा.

सावधानी: आज कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो ड्राइविंग में विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने का डर है.

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola