पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Updated at : 10 Feb 2026 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 10 Fabuary 2026

आज का पंचांग 10 फ़रवरी 2026

Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. मंगलवार हनुमान जी की पूजा के लिए उत्तम है. मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें. "ॐ हनुमते नमः" मंत्र का जाप करने से साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रात: 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि में है. मंगल मकर राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का पंचांग 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि प्रात: 7:15 मिनट तक रहेगी उपरांत नवमी तिथि
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:30 AM
सूर्यास्त: 05:38 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: विशाखा प्रात: 07:44 बजे तक, उसके बाद अनुराधा
योग: ध्रुव योग रात 01:48 तक, उसके बाद व्याघात
करण: कौलव दोपहर 01:59 PM तक, उसके बाद तैतिल

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: वृश्चिक राशि
सूर्य: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
मंगल: मकर राशि
बुध: कुंभ राशि
शुक्र: कुम्भ राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अशुभ): 06:30 AM से 07:54 AM
उद्वेग (अशुभ): 07:54 AM से 09:17 AM
चर (सामान्य): 09:17 AM से 10:41 AM
लाभ (उन्नति): 10:41 AM से 12:04 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 12:04 PM से 01:28 PM
काल (हानि): 01:28 PM से 02:51 PM
शुभ (उत्तम): 02:51 PM से 04:15 PM
रोग (अशुभ): 04:15 PM से 05:38 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 PM से 02:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:56 AM से 05:43 AM

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 02:51 PM से 04:15 PM
यमगण्ड: सुबह 09:17 AM से 10:41 AM
गुलिक काल: दोपहर 12:04 PM से 01:28 PM

दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: मंगलवार हनुमान जी और मंगल ग्रह की शांति के लिए बहुत प्रभावशाली है.
सरल उपाय: हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान अष्टक का पाठ करें. बूंदी का प्रसाद बांटने से मंगल दोष के प्रभाव में कमी आती है और कार्य सिद्धि होती है.

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola