आज का कुंभ राशिफल 18 मार्च 2024: राजनीतिक गतिविधियों से आज आपको लाभ मिलेगा

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

आज का कुंभ राशिफल 18 मार्च 2024

Today horoscope आज का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 18 मार्च 2024 horoscope in hindi: कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

विज्ञापन

कुंभ- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है. आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा. आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी. आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें. व्यापार की गति थोड़ी धीमी भले ही दिखे लेकिन वो चलता रहेगा. समय के साथ सब अच्छा हो जायेगा.
लव राशिफल- आपकी लव-लाइफ में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है, भले वह आपका कोई पारीवारिक सदस्य क्यूं ना हो. प्रेमी जीवन के कई पहलुओं को लेकर आपसे चर्चा कर सकते हैं और आपका आगे क्या प्लान है आदि बातों को भी आपसे पूछ सकते हैं.

हेल्थ राशिफल- स्वास्थ्य के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं. कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी. कुछ बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है. गले, त्वचा और नाक पर मामूली संक्रमण हो सकता है. जो लोग पहाड़ी इलाकों की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें आज सभी दवाएं ले जाने में सावधानी बरतनी चाहिए. आज शराब से बचें. रात में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

शुभ अंक—9
शुभ रंग— पर्पल

कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और बुद्धि विवेक से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी. आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें. आपको परिजनों की तरफ से तनाव मिल सकता है और रुपये-पैसे की बात पर बहस हो सकती है. सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से आपको हर प्रकार का सुख मिलेगा और लाभ होगा.
सोमवार के दिन करें ये उपाय
कई धार्मिक गुरुओं का मानना है कि अन्य देवी-देवताओं के बजाय भगवान शिव अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिन्हें सोमवार के दिन अपनाने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola