ePaper

Aaj Ka Kanya Rashifal 18 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें कैसा रहेगा आर्थिक स्तिथि

Updated at : 18 Dec 2025 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल

Aaj Ka Kanya Rashifal 18 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 18 December 2025: कन्या राशि- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए व्यवस्थित सोच और व्यावहारिक निर्णयों का रहेगा. सुबह से ही कामकाज को लेकर सजगता बनी रहेगी और आप हर कार्य को योजना के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे. छोटे-छोटे प्रयास भी आज अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज स्थिर प्रगति के संकेत हैं. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं ,लेकिन आप उन्हें समझदारी से संभाल लेंगे. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. व्यापार से जुड़े जातक पुराने कामों को व्यवस्थित करेंगे और लाभ की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. आय सामान्य रहेगी ,लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा. निवेश के मामलों में सोच समझकर कदम उठाएं.

प्रेम और पारिवारिक जीवन- रिश्तों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा. परिवार का साथ मिलेगा और संबंधों में भरोसा मजबूत होगा.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ,लेकिन पाचन या थकान से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. समय पर भोजन और आराम आवश्यक रहेगा.

आज के उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. हरी सब्जियों का दान करें. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

आज का संदेश- अनुशासन और धैर्य आज आपके कार्यों को सफलता की ओर ले जाएंगे.

शुभ समय- सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजे तक

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola