ePaper

इनके नौकरी या व्यवसाय में हो सकता है परिवर्तन....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 24 Oct 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
इनके नौकरी या व्यवसाय में हो सकता है परिवर्तन....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष आजीविका के उचित अवसर मिलेंगे. नये कार्य की शुरुआत के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है. वृष धैर्य-साहस-चतुरता से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. लोग पीठ पीछे आपकी निंदा […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आजीविका के उचित अवसर मिलेंगे. नये कार्य की शुरुआत के लिए समय ठीक है, परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है.
वृष
धैर्य-साहस-चतुरता से कई बिगड़े काम संवर जायेंगे. क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. लोग पीठ पीछे आपकी निंदा करेंगे.
मिथुन
सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. जीवन साथी से पूर्ण सुख व सहयोग मिलेगा.
कर्क
नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है.
सिंह
नया काम इस समय हाथ में न लें. कोई अप्रिय समाचार मिलेगा, जिससे मन परेशान व आप भयभीत हो उठेंगे. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
कन्या
व्यापार व कार्यक्षेत्र की चिंता से आप मुक्त हो जायेंगे. जीवन साथी से व्याप्त मतभेदों का निराकरण होगा. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.
तुला
रोजी-रोजगार में अवरोध विरोध का सामना. विरोधी प्रबल होकर हावी होंगे. कार्य विशेष सावधानी से करें, अन्यथा किसी विपत्ति में फंस सकते हैं.
वृिश्चक
बिगड़ा हुआ कार्य सुधरेगा तथा धन प्राप्ति के लिए किये गये प्रयासों में बराबर सफलता मिलेगी. राजनैतिक वर्चस्व बढ़ेगा तथा मान-सम्मान, यश व कीर्ति बढ़ेगी.
धनु
कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपके परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. अधिकारी व सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.
मकर
आस-पड़ोस व मित्रों का सहयोग मिलेगा. कारोबार के हालात सुधरेंगे. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है.
कुंभ
विघ्न बाधाओं के बावजूद सफलता व धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. परिश्रम सफल होगी. कोई पुराना दिया हुआ उधार पैसा वसूल होगा.
मीन
मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. आय में कुछ कमी रहेगी, फिर भी आय के साधन निर्वाह योग्य बने रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में परेशानी हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola