संध्या टोपनो हत्याकांड: दो साल में झारखंड में मवेशी तस्करी के 871 मामले दर्ज, सबसे ज्यादा इस जिले से
संध्या टोपनो हत्याकांड: बीते दो साल में झारखंड में मवेशी तस्करी के 871 मामले दर्ज किये गये हैं. जबकि 1643 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें रांची जिले से सबसे अधिक मामले सामने आये हैं. जबकि गुमला दूसरे नंबर पर है
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कल सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को गो तस्करों ने पिकअप वैन से कुचल कर मार डाला. ये घटना कल अहले सुबह की है जब संध्या टोपनो गो- तस्करी सूचना की पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. आपको बता कि गो तस्कर ओड़िशा से सिमडेगा गुमला खूंटी होते हुए आ रहे थे. घटना के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सरकार को फिर से एक बार कानून व्यवस्था पर घेरना शुरू कर दिया है. लेकिन इतना होने के बाद भी राज्य में मवेशी तस्करी मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है.
बीते दो साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य में पिछले 29 माह (जनवरी 2020 से मई 2022 तक) में मवेशी तस्करी के कुल 871 केस विभिन्न जिलों में दर्ज किये गये हैं. वहीं, 1643 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. रांची में जनवरी 2020 से मई 2022 तक मवेशी तस्करी के 65 केस दर्ज किये. वहीं 129 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पिछले दिनों सीआइडी की समीक्षा में यह बात सामने आयी थी. सबसे कम मामले गोड़्डा जिले से देखने को मिले हैं. सबसे ज्यादा गो तस्करी के मामले में गुमला जिला दूसरे स्थान पर है.
जिला केस गिरफ्तारी
रांची 65 129
गुमला 80 75
खूंटी 03 07
सिमडेगा 29 76
लोहरदगा 34 62
जमशेदपुर 106 90
सरायकेला 26 75
पलामू 61 214
गढ़वा 66 103
लातेहार 18 47
हजारीबाग 130 175
रामगढ़ 15 68
गिरिडीह 76 132
कोडरमा 20 48
चतरा 27 84
धनबाद 45 68
बोकारो 04 04
दुमका 12 20
देवघर 13 51
पाकुड़ 15 39
साहिबगंज 03 06
जामताड़ा 10 10
गोड्डा 13 30
महिला दारोगा संध्या टोपनो की मौत के मामले में ओपी चालक रशियन केरकेट्टा के बयान पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में भादवि की धारा 302, 353, 34 और पशु तस्करी की धारा लगायी गयी है. पुलिस ने पिकअप वैन के चालक मोहम्मद निजार (सिकिदिरी के डरमा निवासी) को गिरफ्तार किया है. वहीं, वैन में सवार खूंटी के तपकरा निवासी साजिद फरार है.
Posted by: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










