JPSC: इन दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 15 सितंबर को, कल होगी दस्तावेजों की जांच
जेपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नियुक्ति से पहले ही शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट के दस्तावेजों की जांच होगी. जिसकी तारीख 14 सितंबर है. कागजात की जांच आयोग कार्यलय में ही होगी.
रांची : लंबे समय से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग ने नागपुरी और पंचपरगनिया विषय में नियुक्ति के लिए तिथि की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके मुताबिक आयोग ने 15 सितंबर को साक्षात्कार की तारीख रखी है. जबकि, 14 सितंबर को दस्तावेजों की जांच होगी. हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है.
जेपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नियुक्ति से पहले ही शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट के दस्तावेजों की जांच होगी. जिसकी तारीख 14 सितंबर है. कागजात की जांच आयोग कार्यलय में ही होगी. जिसमें आपकी मैट्रिक से लेकर पारा स्नातक के दस्तावेजों की जांच होगी. इस दौरान आपके पास यूजीसी द्वारा जारी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट का उत्तीर्णता प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है. वहीं, अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं तो आपको उससे संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा.
Also Read: एक्शन में दिखे रांची SSP, जांच का निरीक्षण करने निकल पड़े बाइक से, चार थानेदारों को किया शो कॉज
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 11 पद रिक्त है. इसमें नागपुरी विषय के लिए 7 पद तो वहीं पंच परगनिया के लिए 4 पद है. हर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सीटों की संख्या अलग है. नागपुरी में जेनरल के लिए 4 सीट, एससी के लिए 1 सीट तो वहीं एसटी के लिए 2 सीट आरक्षित की गयी है. वहीं पंचपरगनिया में जेनरल के लिए 2 और एसटी के लिए 2 पद है. इस विषय में एससी के लिए कोई पद रिक्त नहीं है. बता दें कि सभी की नियुक्ति रांची विवि में ही होगी.
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के इसमें कुछ छूट दी जाती है. इसके अलावा यूजीसी द्वारा आयोजित किया जाने वाला नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा पास करने के साथ साथ पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










