Jharkhand Weather Forecast: रांची समेत अन्य जिलों में सुबह से बारिश, जानें 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2022 11:54 AM
राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में रविवार की सुबह से बारिश हो रही है. रांची में रुक-रुक पर बारिश हो रही है. शनिवार को कुछ समय के लिए बारिश थमी थी, लेकिन रविवार की सुबह से बारिश हो रही है. मौसम केंद्र ने 15 अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के रांची समेत अन्य जिलों में रविवार की सुबह से फिर बारिश शुरू हो गयी है. शनिवार को लगातार चार दिन से हो रही बारिश कुछ थमी थी. हालांकि, राजधानी रांची में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई थी. मौसम विभाग ने 15 अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, आगामी 19 अगस्त तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.
रविवार की सुबह से बारिश
मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि रविवार (14 अगस्त, 2022) को राजधानी सहित कोल्हान और पलामू प्रमंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जतायी है. रविवार की सुबह से राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में बारिश हो रही है. 15 अगस्त को कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है. 19 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है.
आगामी 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम केंद्र ने संभावना जतायी है कि राज्य के कई स्थानों पर आगामी 19 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, 15 और 16 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. 17 अगस्त को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 18 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना जतायी है. 19 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.
Also Read: Jharkhand News: लोन मिलने में आ रहीं बाधाएं दूर करेंगे: CM हेमंत सोरेन
लगातार बारिश से राज्यभर में धनरोपनी हुई
इधर, चार दिनों से लगातार हुई बारिश से राज्य भर में धनरोपनी हुई. हालांकि, अब भी औसत से कम बारिश हुई है. रांची में अब तक 650 मिमी से अधिक बारिश हो गयी है. बारिश के कारण खेतों में उतरे किसानों को कुछ राहत मिल रही है. धनरोपनी होने से उनमें आशा जगी कि इस बार धान की पैदावार हो सकेगी.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










