झारखंड में 15 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Published by :Mithilesh Jha
Published at :24 Aug 2023 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 15 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

झारखंड में आने वाले 15 दिन का मौसम कैसा रहेगा? इस दौरान बारिश होगी या तापमान बढ़ेगा? अब तक 35 फीसदी कम बारिश हुई है. आने वाला सप्ताह या उसके बाद का सप्ताह कैसा रहेगा. पूरी रिपोर्ट जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

विज्ञापन

झारखंड में अगले 15 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम. कहां होगी बारिश. तापमान में वृद्धि होगी या घटेगा पारा. मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों का वेदर फोरकास्ट किया है, जिसमें बताया है कि पहले सप्ताह में प्रदेश के सभी हिस्से में हल्की-फुल्की बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है.

सितंबर में कितनी होगी बारिश?

अभिषेक आनंद ने यह भी बताया है कि दूसरे सप्ताह में यानी एक सितंबर से सात सितंबर के बीच सामान्य वर्षापात का अनुमान है. उन्होंने बताया कि पहले सप्ताह (25 से 31 अगस्त) में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. इस दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

सितंबर के पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

वहीं, दूसरे सप्ताह में झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो पहले सप्ताह में यह सामान्य से सामान्य से कम रहेगा. न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है. दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा, ऐसा अनुमान है. इस दौरान यह 24 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है.

Also Read: बंगाल में साइक्लोन के असर से झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

मानसून ट्रफ का मार्ग

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा. उन्होंने बताया कि एक मानसून ट्रफ इस वक्त फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, पटना, देवघर, डायमंड हार्बर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. वहीं एक ट्रफ जो पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश से दक्षिणी असम की ओर बढ़ रहा था, अब पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से पूर्वी असम, बिहार, पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है.

पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की हुई वर्षा

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि 18 से 24 अगस्त के बीच हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा पूरे प्रदेश में हुई. एक सप्ताह के दौरान झारखंड में कुल 60.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से आठ फीसदी कम है. मौसम विज्ञान में इसे सामान्य वर्षापात ही कहा जायेगा. उन्होंने बताया कि 18 से 24 अगस्त के बीच एक जिले में सामान्य से बहुत ज्यादा वर्षा हुई. चार जिलों में सामान्य से अधिक और 11 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है. छह जिलों में सामान्य से कम, दो जिलों में सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई.

Also Read: झारखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, सिमडेगा के बांसजोर में 142 मिमी वर्षा, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड में एक सप्ताह में 60.8 मिमी वर्षा

मौसम विभाग ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान कुल 60.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि इस दौरान 66.3 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी. आंकड़ों में यह आठ फीसदी कम है, लेकिन इस सप्ताह सामान्य वर्षा हुई. अगर मानसून सीजन की बात करें, तो अब तक 35 फीसदी कम वर्षा हुई है. झारखंड में एक जून 2023 से 24 अगस्त 2023 तक 484.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इस दौरान 744.5 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी.

किसी जिले में सामान्य से बहुत अधिक वर्षा नहीं

मानसून के इस सीजन में अब तक किसी भी जिले में सामान्य से बहुत अधिक बारिश नहीं हुई. किसी भी जिले में सामान्य से अधिक वर्षा नहीं हुई. चार जिलों में सामान्य वर्षापात हुआ, जबकि 19 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. एक जिला ऐसा भी है, जहां सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई है. अगर पिछले सप्ताह के तापमान की बात करें, तो अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा.

Also Read: झारखंड की ओर बढ़ रहा ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन, इन जिलों में दो दिन होगी मूसलाधार बारिश

अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से ज्यादा

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड से 36 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा. झारखंड में पिछले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड से 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola