ePaper

झारखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, सिमडेगा के बांसजोर में 142 मिमी वर्षा, जानें अपने जिले का हाल

Updated at : 17 Aug 2023 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, सिमडेगा के बांसजोर में 142 मिमी वर्षा, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज अच्छी-खासी वर्षा हुई. मौसम विभाग ने बताया है कि बांसजोर में सबसे ज्यादा 142 मिलीमीटर वर्षा हुई है. कहां-कितनी वर्षा हुई है, इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

विज्ञापन

झारखंड के आधा दर्जन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (17 अगस्त) को प्रभात खबर को जो आंकड़े दिए हैं, उसके मुताबिक, सिमडेगा जिले के बांसजोर में सबसे ज्यादा 142 मिलीमीटर वर्षा हुई है. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे यानी 16 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 17 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक के हैं.

जशेदपुर में 84 मिलीमीटर हुई वर्षा

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि बांसजोर के बाद पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 84 मिलीमीटर वर्षा हुई है. गोड्डा जिले के गोड्डा में 78.2 मिलीमीटर, धनबाद के गोविंदपुर में 70.4 मिलीमीटर, गुमला जिले के बसिया में 70.4 मिलीमीटर और गोड्डा के गोड्डा एडब्ल्यूएस केंद्र में 69 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

मौसम केंद्र ने जारी किये कई अलर्ट

इससे पहले मौसम केंद्र ने समाचार लिखे जाने तक चार अलर्ट जारी कर बताया कि किन-किन जिलों में आज बारिश होगी. कहां-कहां वज्रपात होने की आशंका है. पहली तात्कालिक चेतावनी सुबह करीब आठ बजे जारी हुई, जिसमें लातेहार और सिमडेगा जिले के कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की वर्षा और वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई थी.

Also Read: IMD Heavy Rain Alert: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

कई जिलों में सुबह से हो रही वर्षा

पहली चेतावनी के 40 मिनट बाद यानी 8 बजकर 40 मिनट पर मौसम केंद्र रांची ने दूसरा येलो अलर्ट जारी किया. इसमें कहा गया कि चतरा, हजारीबाग और लोहरदगा जिले में बारिश हो सकती है. इन जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात होने के भी संकेत मौसम विभाग ने दिए थे.

करीब 10 बजे जारी हुई तीसरी चेतावनी

तीसरी चेतावनी 9 बजकर 58 मिनट पर आई. इस येलो अलर्ट में गुमला, खूंटी और राजधानी रांची के कुछ भागों में बादल गरजने, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई. चौथा अलर्ट 10 बजकर 43 मिनट पर जारी किया गया, जिसमें गढ़वा और पलामू जिले में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई थी.

Also Read: झारखंड में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी, संताल परगना के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में सामान्य से 37 फीसदी कम बारिश

झारखंड में अभी भी सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है. एक जून से अब तक सूबे में 678.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 424.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसकी वजह से किसान परेशान हैं. राज्य में सुखाड़ की स्थिति है. झारखंड के सिर्फ तीन जिलों में सामान्य बारिश हुई है.

झारखंड के तीन जिलों में अब तक सामान्य वर्षा

झारखंड के जिन जिलों में सामान्य बारिश हुई है, उसमें सिमडेगा, साहिबगंज और गोड्डा जिला शामिल हैं. गोड्डा में सामान्य से 7 फीसदी कम वर्षा हुई है, तो गोड्डा में 5 फीसदी. साहिबगंज में सामान्य से 2 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. इसे सामान्य ही माना जाता है. चतरा जिले में सबसे कम बारिश हुई है. यहां सामान्य से 60 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है.

Also Read: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर

20 जिलों में सामान्य से कम वर्षा

राज्य के 20 जिलों में सामान्य से 20 से 59 फीसदी कम वर्षा हुई है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में दर्ज किया गया. गोड्डा का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड और रांची का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

  • बांसजोर – 142 मिलीमीटर

  • जमशेदपुर बीडीओ – 84 मिलीमीटर

  • गोड्डा – 78.2 मिलीमीटर

  • गोविंदपुर – 70.4 मिलीमीटर

  • बसिया – 70.4 मिलीमीटर

  • गोड्डा केवीके एडब्ल्यूएस – 60 मिलीमीटर

  • पंचेत डीवीसी – 62 मिलीमीटर

  • पुटकी डीवीसी – 57 मिलीमीटर

  • मुरहू – 56.2 मिलीमीटर

  • कुरडेग – 52.8 मिलीमीटर

  • पंचेत – 49.8 मिलीमीटर

  • पथरगामा – 47.2 मिलीमीटर

  • रनिया – 46.8 मिलीमीटर

  • खरसेमा – 46.6 मिलीमीटर

  • आनंदपुर – 42.6 मिलीमीटर

  • कोलेबिरा – 42 मिलीमीटर

  • पुटकी – 41.4 मिलीमीटर

  • मझगांव – 41.4 मिलीमीटर

  • तुलाडीह – 41.2 मिलीमीटर

  • बंदगांव – 41.2 मिलीमीटर

  • मनोहरपुर – 37.6 मिलीमीटर

  • पालगंज – 36.4 मिलीमीटर

  • गारू – 36 मिलीमीटर

  • पोटका – 35 मिलीमीटर

  • मैथन – 33.8 मिलीमीटर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola