झारखंड की ओर बढ़ रहा ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन, इन जिलों में दो दिन होगी मूसलाधार बारिश

ओडिशा के तटवर्ती इलाके में बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना है, जिसका असर एक-दो दिन में देखा जायेगा. इसके असर से ओडिशा के कई जिलों में दो दिन तक मूसलाधार बारिश के संकेत हैं.
ओडिशा के तटवर्ती इलाकों के पास बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना है, जो उत्तरी ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है. पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में बने इस साइक्लोन की वजह से अगले दो दिन तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भुवनेश्वर के डायरेक्टर एचआर विश्वास ने शनिवार (15 जुलाई) को यह जानकारी दी.
ओडिशा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक ने मीडिया को बताया कि कोस्टल ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, उसकी वजह से अगले दो दिन तक ओडिशा के उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी यानी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि ओडिशा के क्योंझर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़, केंद्रापाड़ा, झारसुगुड़ा, कटक और संबलपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने के संकेत हैं.
#WATCH | Odisha: "Right now, the cyclone circulation is on the northeast Bay of Bengal, near coastal Odisha. The movement will be across north Odisha, West Bengal and Jharkhand. As a result, in the next two days, there are chances of heavy to very heavy rain. Most of the places… pic.twitter.com/UJR0LUdy9u
— ANI (@ANI) July 15, 2023
18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनेगा एक और चक्रवात
वहीं, रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने बताया है कि मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, ओराई, सीधी, डालटेनगंज, दीघा की ओर बढ़ रहा है. मौसम केंद्र ने यह भी बताया है कि पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में 18 जुलाई को एक और चक्रवात बनने के संकेत मिल रहे हैं. झारखंड में 15 जुलाई को प्रदेश के दक्षिणी भागों में के साथ-साथ उससे सटे कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जतायी गयी है.
Also Read: झारखंड में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी, संताल परगना के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड में 16 जुलाई को वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र की चेतावनी में कहा गया है कि 15 जुलाई को जिन जिलों में वर्षा हो सकती है, उनमें कोल्हान के तीन जिलों के अलावा सिमडेगा भी शामिल हैं. यानी रविवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. 16 जुलाई को भी झारखंड में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका जतायी है. इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है.
रांची में 19 जुलाई तक वर्षा की चेतावनी
राजधानी रांची में 19 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होते रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा गया है कि 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच रांची और आसपास के इलाके में आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान हर दिन एक या दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. राजधानी या उसके आसपास भारी वर्षा की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है.
रांची के तापमान में बदलाव के संकेत नहीं
बताया गया है कि रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन के संकेत नहीं हैं. यहां का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बदलाव के संकेत नहीं हैं. 18 जुलाई तक यह 25 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है, जबकि 19 जुलाई को इसके 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
सामान्य से 46 फीसदी कम बरसा मानसून
बता दें कि झारखंड में अब तक मानसून की भरपूर बारिश नहीं हुई है. राज्य में अभी 182.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 1 जून से 15 जुलाई के बीच होने वाली सामान्य वर्षा से 46 फीसदी कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 336.6 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, जिसकी जगह सिर्फ 182.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसकी वजह से किसान परेशान हैं. प्रदेश के गिने-चुने जिलों में सामान्य वर्षा हुई है. साहिबगंज को छोड़कर कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई हो.
झारखंड में यहां हुई सबसे ज्यादा वर्षा
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं, एक-दो जगह भारी वर्षा भी हुई. मौसम केंद्र की मानें, तो मानसून गतिविधि सामान्य रही. सबसे ज्यादा 65.4 मिलीमीटर वर्षा रामगढ़ में हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड में वर्षा और वज्रपात का जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




