Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान का दिखा असर, इस विभाग का 95 फीसदी बढ़ गया बजट

महिला एवं बाल कल्याण को मिला सबसे बड़ा बजट.
Jharkhand Budget 2025: हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में अधिकतर विभागों के बजट पर कैंची चला दी है. एक विभाग के बजट में अप्रत्याशित रूप से करीब 95 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है. यहां पढ़ें, किस विभाग के बजट में कितनी कटौती की गयी है.
Table of Contents
Jharkhand Budget 2025: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की सत्ता में वापसी के बाद पेश पहले बजट में मंईयां सम्मान का असर दिखा. मंईयां सम्मान देने वाले विभाग का बजट एक झटके में लगभग डबल हो गया. 11 से अधिक विभागों के बजट में कटौती करते हुए सरकार ने एक विभाग का बजट 95 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शिक्षा और कल्याण विभाग को छोड़ सभी विभागों के बजट पर कैंची चला दी है. वर्ष 2025-26 के बजट में सबसे बड़ा फायदा कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग को हुआ है. इस मद में सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में कुल बजट की राशि का 8.96 फीसदी का प्रावधान किया था. वर्ष 2025-26 के बजट में इसमें बंपर बढ़ोतरी करते हुए 17.47 प्रतिशत कर दिया है. यह पिछले बजट की तुलना में करीब 95 प्रतिशत अधिक है. शिक्षा विभाग के बजट में 0.69 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने की वजह से सरकार ने पेंशन मद में बजट में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है.
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज के बजट में 2.96 प्रतिशत की कटौती
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग के बजट में 2.96 प्रतिशत की कटौती कर दी गयी है. स्वास्थ्य एवं पेयजल विभाग के बजट में भी 0.86 प्रतिशत की कटौती हुई है. भूमि राजस्व, श्रम, पर्यटन, आईटी और अन्य विभागों के लिए खर्च होने वाली राशि में भी सरकार ने 1.02 प्रतिशत की कटौती कर दी है.
पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Prabhat Khabar Ground Report: 4 साल पहले घरों में लगा पानी का कनेक्शन, एक चापाकल के भरोसे हैं लोग
इन विभागों के बजट में भी कर दी गयी कमी
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ऊर्जा, पुलिस और आपदा प्रबंधन, शहरी विकास एवं आवास, कृषि एवं उससे संबद्ध क्षेत्र और जल संसाधन, सड़क एवं परिवहन, वन एवं पर्यावरण विभाग के बजट पर भी कैंची चलायी है. ऊर्जा विभाग के बजट में 0.48 प्रतिशत, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के बजट में 0.57 प्रतिशत, शहरी विकास एवं आवास विभाग के बजट में 0.2 प्रतिशत, कृषि एवं उससे संबद्ध क्षेत्र जल संसाधन विभाग समेत के बजट में 0.6 प्रतिशत की कटौती कर दी गयी है.
झारखंड बजट की खबरें यहां पढ़ें
सड़क परिवहन विभाग के बजट में हुई 0.92 प्रतिशत की कमी
सड़क एवं परिवहन मद में होने वाले खर्च में भी सरकार ने कटौती की है. सड़क एवं परिवहन विभाग के बजट में 0.92 प्रतिशत की कटौती कर दी गयी है. वहीं, वन एवं पर्यावरण विभाग का बजट 0.11 प्रतिशत कम कर दिया गया है.
विभाग और उसके बजट में हुई घट-बढ़ का ब्योरा
| विभाग का नाम | 2024-24 | 2025-26 | घट/बढ़ |
| ग्रामीण विकास, पंचायतीराज विभाग | 14.35% | 11.39% | -2.96% |
| शिक्षा | 11.42% | 12.11% | +0.69% |
| स्वास्थ्य एवं पेयजल | 09.24% | 08.38% | -0.86% |
| समाज कल्याण | 08.96% | 17.47% | +8.51% |
| भूमि राजस्व, श्रम, पर्यटन, आईटी व अन्य | 07.84% | 06.82% | -1.02% |
| ऊर्जा | 07.28% | 06.8% | -0.48% |
| पुलिस और आपदा प्रबंधन | 07.39% | 06.82% | -0.57% |
| कर्ज चुकाने पर | 07.05% | 06.45% | -0.60% |
| ब्याज भुगतान | 05.47% | 04.37% | -1.10% |
| शहरी विकास एवं आवास | 02.66% | 02.46% | -0.20% |
| कृषि एवं उससे संबद्ध क्षेत्र, जल संसाधन | 05.31% | 04.71% | -0.60% |
| पेंशन | 06.78% | 07.00% | 0.22% |
| सड़क एवं परिवहन | 05.19% | 04.27 | -0.92% |
| वन एवं पर्यावरण | 01.06% | 00.95 | -0.11% |
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट, ये हैं प्रमुख घोषणाएं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




