झारखंड सरकार का आय-व्यय का ब्योरा : सेंट्रल टैक्स से मिलते हैं 32.35 प्रतिशत पैसे, कहां-कहां होता है खर्च, यहां देखें

सरकार की आय और व्यय का ब्योरा. नीचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर.
Jharkhand Budget 2025: झारखंड सरकार का बजट आ गया है. सरकार को पैसे कहां से मिलते हैं और वह कहां-कहां खर्च करत है. किस मद में कितने पैसे खर्च होते हैं, पूरा विवरण यहां पढ़ें.
Jharkhand Budget 2025: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को सदन में 1,45,400 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. आखिर इतने रुपए आयेंगे कहां से और किन-किन मद में खर्च होंगे. आइए, आपको बताते हैं कि सरकार की आय का जरिया क्या-क्या है और किस-किस मद में सरकार कितने पैसे खर्च करती है. सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है और सबसे ज्यादा पैसे किस मद में सरकार खर्च करने वाली है.
ये है झारखंड सरकार की कमाई का जरिया
झारखंड सरकार की आय का बड़ा जरिया सेंट्रल टैक्स में हिस्सेदारी है. इस मद से सरकार को उसकी कुल आय का 32.35 प्रतिशत पैसा मिलता है. सरकार 24.21 प्रतिशत की कमाई अपना टैक्स लगाकर करती है. गैर-कर से सरकार को 17.78 प्रतिशत राशि मिलती है. सरकार को 11.73 प्रतिशत राशि सहायता अनुदान से मिलता है. योजनाओं के सफल संचालन के लिए सरकार 13.76 प्रतिशत राशि कर्ज लेकर जुटाती है. 0.17 प्रतशत राशि कर्ज एवं अग्रिम की वसूली से मिलती है.
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
झारखंड बजट का सबसे बड़ा हिस्सा समाज कल्याण पर होता है खर्च
कल्याण और समाज कल्याण मद में सरकार सबसे ज्यादा 17.47 प्रतिशत राशि खर्च करती है. शिक्षा के लिए सरकार ने बजट में 12.11 फीसदी राशि का प्रावधान किया है. सरकार आगामी वित्त वर्ष में पंचायती राज समेत ग्रामीण विकास विभाग पर 11.39 प्रतिशत राशि खर्च करेगी. सड़क एवं परिवहन के मद में सरकार का खर्च 4.27 फीसदी होगा. पेंशन मद में सरकार कुल बजट का 7 प्रतिशत खर्च करेगी.
सरकार की कमाई का जरिया
| आय के स्रोत | 2024-25 | 2025-26 |
| केंद्रीय टैक्स में राज्य की हिस्सेदारी | 31.29 प्रतिशत | 32.35 प्रतिशत |
| राज्य के टैक्स से होने वाली आय | 26.53 प्रतिशत | 24.21 प्रतिशत |
| गैर-टैक्स से कमाई | 14.97 प्रतिशत | 17.78 प्रतिशत |
| कर्ज | 13.96 प्रतिशत | 13.76 प्रतिशत |
| सहायता अनुदान | 13.16 प्रतिशत | 11.73 प्रतिशत |
| लोन और एडवांस की रिकवरी | 00.09 प्रतिशत | 00.17 प्रतिशत |
सरकार के खर्चे
| इन मदों में खर्च करती है सरकार | 2024-25 | 2025-26 |
| ग्रामीण विकास, पंचायतीराज विभाग | 14.35 प्रतिशत | 11.39 प्रतिशत |
| शिक्षा | 11.42 प्रतिशत | 12.11 प्रतिशत |
| स्वास्थ्य एवं पेयजल | 09.24 प्रतिशत | 08.38 प्रतिशत |
| समाज कल्याण | 08.96 प्रतिशत | 17.47 प्रतिशत |
| भूमि राजस्व, श्रम, पर्यटन, आईटी व अन्य | 07.84 प्रतिशत | 06.82 प्रतिशत |
| ऊर्जा | 07.28 प्रतिशत | 06.8 प्रतिशत |
| पुलिस और आपदा प्रबंधन | 07.39 प्रतिशत | 06.82 प्रतिशत |
| कर्ज चुकाने पर | 07.05 प्रतिशत | 06.45 प्रतिशत |
| ब्याज भुगतान | 05.47 प्रतिशत | 04.37 प्रतिशत |
| शहरी विकास एवं आवास | 02.66 प्रतिशत | 02.46 प्रतिशत |
| कृषि एवं उससे संबद्ध क्षेत्र, जल संसाधन | 05.31 प्रतिशत | 04.71 प्रतिशत |
| पेंशन | 06.78 प्रतिशत | 07.00 प्रतिशत |
| सड़क एवं परिवहन | 05.19 प्रतिशत | 04.27 प्रतिशत |
| वन एवं पर्यावरण | 01.06 प्रतिशत | 00.95 प्रतिशत |
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
स्वास्थ्य एवं पेयजल पर इस बार 8.38 प्रतिशत खर्च करेगी सरकार
सरकार के बजट दस्तावेज पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि कृषि एवं संबद्ध प्रक्षेत्र, जिसमें जल संसाधन भी शामिल है, कुल बजट का 4.71 प्रतिशत खर्च करेगी. स्वास्थ्य एवं पेयजल के लिए वित्त मंत्री ने बजट में 8.38 प्रतिशत राशि का प्रावधान किया है. वन एवं पर्यावरण के मद में कुल बजट का 0.95 फीसदी राशि सरकार खर्च करेगी.
झारखंड बजट 2025 की खबरें यहां पढ़ें
बजट का 6.45 प्रतिशत कर्ज चुकाने में खर्च करती है सरकार
सरकार ने अपना कर्ज चुकाने के लिए इस बजट में 6.45 प्रतिशत राशि का प्रावधान किया है. ब्याज पर 4.37 फीसदी खर्च होगा. शहरी विकास एवं आवास विभाग के लिए बजट में 2.46 फीसदी राशि का आवंटन किया गया है. पुलिस और आपदा प्रबंधन पर वर्ष 2025-26 में 6.82 प्रतिशत राशि खर्च होगी. भूमि राजस्व, श्रम, पर्यटन, आईटी और अन्य विभागों के जरिये सरकार 6.82 फीसदी राशि खर्च करेगी.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट, ये हैं प्रमुख घोषणाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




