Jharkhand News: रांची में जेसोवा का दीपावली मेला आज से, सीएम हेमंत सोरेन पत्नी संग करेंगे उद्घाटन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Oct 2022 10:12 AM

विज्ञापन

झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से दीपावली मेला रांची के मोरहाबादी मैदान में लगाया जा रहा है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन करेंगे

विज्ञापन

रांची: झारखंड आइएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से 14 से 18 अक्तूबर तक पांच दिवसीय दीपावली मेला मोरहाबादी मैदान में लगाया जा रहा है. शाम चार बजे उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन करेंगे. मेले की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मेले में झारखंड समेत देश भर के 300 स्टॉल लगाये जायेंगे.

मेले में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार व झारखंड के विभिन्न जिलों के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं. जेसोवा की सचिव निक्की टोप्पो ने बताया कि मेले से प्राप्त आय को सामाजिक सरोकार में लगाया जाता रहा है. उन्होंने बताया कि इस मेले के दौरान भी प्रतिदिन चैरिटी वर्क किये जायेंगे.

प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम:

मेले में प्रतिदिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इसमें देश भर के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे. वहीं, बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए गेम्स भी होंगे.

मेले में स्वदेशी कपड़े व जनजातीय भोजन के स्टॉल:

मेले में स्वदेशी कपड़े, जनजातीय भोजन, स्वदेशी कला कोहबर और सोहराई से संबंधित स्टॉल होंगे. वहीं, 100 से ज्यादा बुटिक्स के कलेक्शन भी देखने को मिलेंगे. इसके अलावा झारखंड व देश के कोने-कोने में प्रचलित लोक कलाओं से संबंधित उत्पाद भी उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola