शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका और अतनु दास की शादी 30 जून को रांची में, रखा जायेगा इस बात का खास ख्याल

Jharkhand News, Deepika Kumari, Marriage, Ranchi : रांची/कोलकाता : देश की शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार (30 जून, 2020) को रांची के मोरहाबादी में शादी होगी. इस शादी समारोह में मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे. शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों का पालन करने की गुजारिश की गयी है.
रांची/कोलकाता : देश की शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार (30 जून, 2020) को रांची के मोरहाबादी में शादी होगी. इस शादी समारोह में मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे. शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों का पालन करने की गुजारिश की गयी है.
दीपिका ने कहा, ‘मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिये जायेंगे. हमने विस्तृत व्यवस्था की है. एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है, ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके.’ उन्होंने कहा, ‘हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं. हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते हैं.’
दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे हैं और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये हैं. इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे.
उन्होंने कहा, ‘हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किये हैं. पहले बैच के 50 लोग शाम 5:30 बजे से सात बजे तक आयेंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आयेंगे. मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे.’
भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है. दीपिका को विश्व में नंबर एक तीरंदाज बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. अतनु के साथ दीपिका की सगाई वर्ष 2018 में हुई थी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




