Jharkhand Weather Forecast : 27 और 28 जून को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी, इन जिलों में अभी होगी वर्षा

Jharkhand Weather Forecast, Monsoon 2020 : रांची : झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शनिवार और रविवार (27 और 28 जून, 2020) को वर्षा होगी. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार (27 जून, 2020) को यह जानकारी दी. इससे पहले मौसम विभाग ने 4 तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की. इसमें बताया कि दो-तीन घंटे में पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा एवं पलामू में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
रांची : झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शनिवार और रविवार (27 और 28 जून, 2020) को वर्षा होगी. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार (27 जून, 2020) को यह जानकारी दी.
मौसम विभाग ने 4 तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की. इसमें बताया कि दो-तीन घंटे में पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, देवघर, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा एवं पलामू में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिन तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी वर्षा होगी. उन्होंने बताया कि दो दिन बाद बारिश में कमी आयेगी. इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों का तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा.
उन्होंने बताया कि 28 जून को उत्तरी झारखंड में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. इस दौरान मेघ गरजेंगे और वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 3-4 दिन के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, दो दिन बाद वर्षा में थोड़ी कमी आयेगी. राजधानी रांची में 3 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. हर दिन कम से कम एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया जायेगा, तो न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 47.4 मिलीमीटर वर्षा पलामू के डाल्टेनगंज में दर्ज की गयी. इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया.
पिछले 24 घंटे के दौरान डाल्टनगंज में करीब 5 सेंटीमीटर, हंटरगंज में 3 सेंटीमीटर, लातेहार-घाटशिला में 2-2 सेंटीमीटर, सिमडेगा, बिश्रामपुर, बालूमाथ, सतगावां, तिलैया, मैथन, गढ़वा, पुटकी, चतरा एवं तेनुघाट में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




