JAC Result 2020, JAC Board, JAC Results : खत्म हुआ झारखंड के साढ़े छह लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार, जानें कब जारी होगा JAC के मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट

JAC Result 2020, JAC Board, JAC Results : रांची : झारखंड के करीब साढ़े छह लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council) के मैट्रिक (Jharkhand Board 10th Result 2020) और इंटर (Jharkhand Board 12th Result 2020) के इन विद्यार्थियों की कॉपी का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल अब युद्ध स्तर पर रिजल्ट के प्रकाशन की तैयारी में जुटा हुआ है. काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने तो यह भी बता दिया है कि रिजल्ट कब तक जारी होगा.
रांची : झारखंड के करीब साढ़े छह लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council) के मैट्रिक (Jharkhand Board 10th Result 2020) और इंटर (Jharkhand Board 12th Result 2020) के इन विद्यार्थियों की कॉपी का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल अब युद्ध स्तर पर रिजल्ट के प्रकाशन की तैयारी में जुटा हुआ है. काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने तो यह भी बता दिया है कि रिजल्ट कब तक जारी होगा. जैक के अध्यक्ष ने कहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में 10वीं (JAC 10th Result 2020) और 12वीं (JAC 12th Result 2020) का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जायेगा.
दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी और इसकी वजह से मैट्रिक व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं हो पाया था. आखिरकार 28 मई, 2020 से परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ. जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.
झारखंड में 11 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 के बीच झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की थी. इसमें करीब सात लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. आमतौर पर मई में मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट आ जाते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से कॉपी की जांच ही समय पर नहीं हो पायी.
फलस्वरूप रिजल्ट में भी देरी हो रही है. मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी बड़ी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. ज्ञात हो कि पिछले साल 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों में से कुल 70.77 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 72.99 था, जबकि 68.67 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं.
Also Read: सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे झोपड़पट्टी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मुंबई से बोकारो लौटा था युवक
वर्ष 2019 की परीक्षा में लड़कों का रिजल्ट लड़कियों की तुलना में बेहतर था. उस परीक्षा में 1,67,916 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,25,853 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 16,389 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि इस वर्ष वाणिज्य और गृह विज्ञान की पहली परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी, जबकि अंतिम दिन यानी 28 फरवरी, 2020 को संस्कृत विषय की परीक्षा ली गयी थी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




