पैसा लेकर सेना में बहाली कराने के मामले में पंजाब का एक आरोपी गिरफ्तार, आर्मी इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ

Updated at : 24 Aug 2021 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
पैसा लेकर सेना में बहाली कराने के मामले में पंजाब का एक आरोपी गिरफ्तार, आर्मी इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ

रामगढ़ के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में इनदिनों सेना बहाली चल रही है. इसी मामले में पंजाब के एक आरोपी को आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पर पैसा लेकर सेना में बहाली कराने का आरोप है. आर्मी इंटेलिजेेंस की टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (रामगढ़) : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ (Punjab Regimental Centre, Ramgarh) में इनदिनों बहाली की प्रक्रिया चल रही है. सेंट्रल कमांड आर्मी इंटेलिजेंस (Central Command Army Intelligence) की टीम ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में बहाली के नाम पर दलाली करने के आरोप में शहर के मेन रोड स्थित पूनम होटल में छापामारी कर पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड आर्मी इंटेलिजेंस की रांची शाखा के सहयोग से छापामारी की गयी है. आर्मी इंटेलिजेंस की टीम को रामगढ़ थाना पुलिस ने सहयोग प्रदान किया. मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पिछले तीन-चार दिनों से इस व्यक्ति पर नजर बनाये हुए थी.

आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि पंजाब के तरनतारण का रहने वाला गुलजिंदर सिंह पिता मक्खन सिंह रामगढ़ आकर सेना की बहाली में लड़कों को बहाल कराने के लिए दलाली कर रहा है. इस सूचना पर छापामारी की गयी. आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने करीब 12 हजार रुपये के साथ गुलजिंदर सिंह को धर दबोचा.

Also Read: हेमंत सरकार को गिराने के मामले में तीनों आरोपियों का बेल रिजेक्ट, ACB कोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज

आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने पकड़े गये व्यक्ति को रामगढ़ थाना ले जाकर पूछताछ की. इस दौरान पकड़े गए गुलजिंदर के पास से बैंक में 50-50 हजार और दो लाख रुपये जमा करने का बैंक का पुर्जा भी मिला है. जांच टीम ने गुलजिंदर सिंह के ATM को भी जब्त कर लिया है.

इस संबंध में आर्मी इंटेलिजेंस की टीम से पूछने पर बताया कि यह कोई अन्य मामला नहीं, बल्कि केवल सेना में बहाली में दलाली का मामला है. वहीं, गिरफ्तार गुरजिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने किसी रिलेटिव से मिलने रामगढ़ आया हुआ है. पंजाब में वह कोचिंग इंस्टिट्यूट चलता है. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस की टीम रामगढ़ पुलिस के सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ा है. उस व्यक्ति से पूछताछ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम कर रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola