ePaper

सामाजिक कार्यकर्ता और कवयित्री रजनी तिलक का निधन

Updated at : 31 Mar 2018 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता और कवयित्री रजनी तिलक का निधन

नयी दिल्ली : दलित लेखक संघ की अध्यक्ष रहीं रजनी तिलक का दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में कल रात निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. उनके मित्र और लेखक कंवल भारती ने फेसबुक पर यह सूचना उपलब्ध करायी थी.इनका जन्म पुराणी दिल्ली […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
दलित लेखक संघ की अध्यक्ष रहीं रजनी तिलक का दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में कल रात निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. उनके मित्र और लेखक कंवल भारती ने फेसबुक पर यह सूचना उपलब्ध करायी थी.इनका जन्म पुराणी दिल्ली में जमामस्जिद के पास कटरा रजाराम में हुआ था.

रजनी तिलक ने दलितों और महिलाओं के लिए बहुत लड़ाई लड़ी थी. वे दलित लेखक संघ की अध्यक्ष भी रहीं थीं. उन्होंने दलित और महिला मुद्दों पर अपनी कलम चलायी. उनकी आत्मकथा ‘अपनी जमीं, अपना आसमां’ काफी चर्चित रही.
सोशल मीडिया में उनके निधन पर लोगों ने दुख जताया है और उनके साथ किये गये कार्यों को याद किया है. उन्हें दलितों के लिए संघर्ष करने वाली नेत्री के रूप में याद किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola