ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि कुंवर नारायण का निधन

Updated at : 15 Nov 2017 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि कुंवर नारायण का निधन

लखनऊ : हिंदी के चर्चित कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कुंवर नारायण का आज निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कुंवर नारायण का आज सुबह निधन हुआ. गत चार जुलाई को मस्तिष्काघात के बाद वह कोमा में चले गये थे. उसके कारण उन्हें बीच बीच में काफी […]

विज्ञापन


लखनऊ :
हिंदी के चर्चित कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कुंवर नारायण का आज निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कुंवर नारायण का आज सुबह निधन हुआ. गत चार जुलाई को मस्तिष्काघात के बाद वह कोमा में चले गये थे. उसके कारण उन्हें बीच बीच में काफी समय अस्पताल में भी भर्ती रखा गया था. उनका निधन आज उनके घर पर ही हुआ. सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम दिल्ली के लोधी शव दाहगृह में किया जायेगा.

हिंदी साहित्य में उनका बहुत सम्मान था. वे पिछले साठ वर्षों से लेखन से जुड़े थे. उन्हें नयी कविता आंदोलन का सशक्त हस्ताक्षर माना जाता है. कुंवर नारायण प्रयोगधर्मी साहित्यकार थे. हालांकि उन्हें साहित्य की कई विधाओं में लिखा, लेकिन उन्हें उनकी कविताओं के लिए ज्यादा जाना जाता है.

कुंवर नारायण की रचनाओं का कई विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद हो चुका है. उन्हें वर्ष 2005 में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला, जिसे साहित्य का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है. कुंवर नारायण ने कहानी, लेख और रंगमंच के लिए भी लेखन किया. उनके लेखन में कबीर, अमीर खुसरो और गालिब का असर तो दिखता ही है, साथ ही बौद्ध धर्म, मार्क्सवाद और गांधी का भी प्रभाव नजर आता है.
कुंवर नारायण का जन्म 19 सितंबर 1927 में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ था. इन्होंने लखनऊ से अंग्रेजी भाषा में एमए किया था. 1956 में जब वे 29 वर्ष के थे इनका पहला काव्य संग्रह चक्रव्यूह प्रकाशित हुआ. अज्ञेय ने उनकी कविताओं को ‘तीसरा सप्तक’ में शामिल किया था.

उन्होंने पौराणिक कथाओं और इतिहास को वर्तमान समय के अनुसार ढाल कर प्रस्तुत किया और एक नये तरह की रचना से लोगों को परिचित कराया. उनकी प्रमुख रचनाओं में चक्रव्यूह, तीसरा सप्तक, परिवेश हम-तुम, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, आत्मजयी, वाजश्रवा के बहाने एवं आकारों के आसपास हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola