सीजफायर का अर्थ होता है युद्धविराम. जब किसी युद्ध में शामिल दो या दो से अधिक पक्ष अधिकारिक रूप से संघर्ष विराम यानी युद्ध रोकने की बात करते हैं, तो उसे सीजफायर कहा जाता है. सीजफायर के लिए समझौते किए जाते हैं. कई बार यह भी संभव है कि युद्ध में शामिल पक्ष बिना किसी समझौते के भी सीजफायर की घोषणा कर देते हैं. सीजफायर कई बार स्थायी होता है और कई बार अस्थायी सीजफायर की भी घोषणा होती है. मसलन 48 घंटे तक सीजफायर रहेगा.