SAIL अध्यक्ष सोमा मंडल ने BSL के परफॉरमेंस की समीक्षा की, वित्तीय वर्ष के शेष अवधि की बनायी योजना

Edited by Samir Ranjan
Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंची सेल अध्यक्ष सोमा मंडल ने बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया. इस दौरान BSL के परफॉरमेंस की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष के शेष अवधि की योजना बनायी. उन्होंने सेल फुटबॉल अकादमी छात्रावास का दौरा करते हुए कैडेट्स से बातचीत भी की.

विज्ञापन
undefined
दो दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंची सेल अध्यक्ष सोमा मंडल

सेल (SAIL) अध्यक्ष सोमा मंडल (Soma Mandal) दो दिवसीय बाकारो दौरे पर बोकारो पहुंचीं. उन्होंने जैविक उद्यान सेक्टर चार में पौधरोपण के साथ बोकारो दौरे की शुरूआत की. जगन्नाथ मंदिर सेक्टर चार में पूजा-अर्चना करने के बाद बोकारो स्टील प्लांट का भ्रमण किया.

undefined
स्थापना के पचास वर्ष पूरा कर स्वर्ण जयंती मना रहा है बैटरी नंबर चार

प्लांट दौरे के दौरान सेल अध्यक्ष ने सबसे पहले कोक ओवन विभाग पहुंची. इसका बैटरी नंबर चार शुक्रवार को अपनी स्थापना के पचास वर्ष पूरा कर अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है. श्रीमती मंडल ने ब्लास्ट फर्नेस चार का लाइट-अप किया. इसका अभियान मरम्मत पूरा हो गया है. इसमें कई नई सुविधाएं जोड़ी गयी हैं.

undefined
स्लैब कॉस्टर एरिया एसएमएस-2 कंवर्टर एरिया का भी किया दौरा

सेल अध्यक्ष ने एसएमएस-न्यू (एसएमएस -1) के स्लैब कॉस्टर एरिया का दौरा किया, जिसकी कमीशनिंग गत वर्ष हुई थी. प्लांट दौरे के क्रम में सेल अध्यक्ष ने एसएमएस-2 कन्वर्टर एरिया का दौरा भी किया. श्रीमती मंडल जिस-जिस विभाग में गयी, वहां-वहां के कर्मियों-अधिकारियों ने उनका स्वागत गर्मजोशी से किया.

undefined
ईआरपी की नयी सुविधाओं से अवगत हुई सेल अध्यक्ष

संयंत्र दौरे के बाद श्रीमती मंडल इस्पात भवन स्थित ईआरपी डाटा सेंटर पहुंची. यहां उन्हें ईआरपी में की गयी नयी सुविधाओं से अवगत कराया गया. इसके बाद उन्होंने सेल फुटबॉल अकादमी छात्रावास का दौरा किया और कैडेटों से बातचीत की. अकादमी के खिलाड़ी उनसे मिलकर उत्साहित थे.

undefined
सेल अध्यक्ष ने बीएसएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर शाम तक बैठकें की

सेल अध्यक्ष के साथ निदेशक प्रभारी बीएसएल अमरेंदु प्रकाश, ईडी की टीम व अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे. दोपहर बाद सेल अध्यक्ष ने संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर शाम तक बैठकें की. प्लांट के अब तक परफॉरमेंस की समीक्षा की गयी. इस वित्तीय वर्ष के शेष अवधि के प्लानिंग पर चर्चा हुई.

undefined
शनिवार को एसआरयू का करेंगी भ्रमण

इन बैठकों के दौरान सेल के निदेशक (तकनीकी, परियोजना और कच्चा माल) एके सिंह सहित निदेशक प्रभारी बीएसएल, ईडी, सीजीएम, विभागध्यक्ष व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. सेल अध्यक्ष 10 सितंबर को बोकारो से रवाना होंगी. वह एसआरयू के भंडारीदह व रामगढ़ यूनिट जायेंगी.

रिपोर्ट : सुनील तिवारी, बोकारो.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola