ePaper

Janmashtami Dressup Makeup Ideas PHOTO: जन्माष्टमी पर दिखें सबसे स्टाइलिश, यहां से लें बेस्ट आइडिया

Updated at : 17 Aug 2022 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Janmashtami Dressup Makeup Ideas PHOTO: जन्माष्टमी पर दिखें सबसे स्टाइलिश, यहां से लें बेस्ट आइडिया

Happy Janmashtami 2022: जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर बाल गोपाल की जाती है. लोग पारंपरिक तरीके साथ ही आधुनिक तरीके से भी भगवान कृष्ण का बर्थ डे सेलिब्रेट करते हैं. इस साल जन्माष्टमी पर पारंपरिक लुक के साथ स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं तो यहां से लें आइडिया.

विज्ञापन
undefined

जन्माष्टमी पर परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए कंगना के इस स्टाइल से आइडिया ले सकते हैं. माथे पर बिंदी, बालों में गजर, पारंपरिक ज्वेलरी और सिल्क की साड़ी जन्माष्टमी ही नहीं किसी भी पूजा और फेस्टिवल के लिए आइडियल लुक है.

undefined

सिल्क साड़ी को पल्लू खुला रखते हुए कैरी करें. माथे पर बिंदी, बालों में गजरा और आखों का मेकअप आपको बहुत ही सुंदर बना देगा. विवाहित महिलाएं कानों में पारंपरिक झुमके के साथ हाथों में चूड़ियां और मंगलसुत्र भी कैरी करें. अविवाहित हैं तो आलिया के लुक को हुबहु कॉपी कर सकती हैं.

undefined

लाल रंग की बॉर्डर वाली साड़ी का ऐश्वर्या का लुक इस जन्माष्टमी पर हसीन दिखने के लिए कैरी कर सकती हैं. इस लुक के लिए थोड़ी हेवी बार्डर साड़ी का सेलेक्शन करें.

undefined

बालों में गजरे, झुमके और लिपस्टिक के साथ आप ट्रेडिशनल तरीके से अपनी मनपसंद साड़ी के साथ जन्माष्टमी पर बहुत ही खूबसूरत नजर आ सकती हैं. ट्राई करके देखें.

undefined

माधुरी का शाइनी ग्रीन और गोल्डन लहंगा बेहद स्टाइलिश है. इस जन्माष्टमी पर आप ऐसे ही ड्रेस प्लान कर सकती हैं.लॉन्ग स्लीव ब्लाउज के साथ दुपट्टा कैरी करने का माधुरी का तरीका कॉपी करें.

undefined

लॉन्ग श्रग के साथ धोती पैंट और क्रॉप टॉप जन्माष्टमी पर आपको बेहद स्टाइलिश दिखाने के लिए खाफी है. माधुरी के इस लुक को कैरी कर आप जन्माष्टमी उत्सव पर सबसे आकर्षक नजर आ सकती हैं.

undefined

शिल्पा शेट्टी का यह ट्रेडिशनल लुक जन्माष्टमी के मौके के लिए परफेक्ट है. रेड कलर की अनारकली या सलवार के साथ मंगलसुत्र, बिंदी और लाल चूड़ियां पहननें. पूजा के लिए आप बिल्कुल तैयार हैं.

undefined

शिल्पा शेट्टी के इस लुक को कॉपी कर या मिलता-जुलता रख कर कृष्ण जन्मोत्सव पर आप बेहद स्टाइलिश नजर आ सकती हैं. बालों को खुला रखते हुए मांगटीका और नेकपीस कैरी करें. साड़ी और ब्लाउज का स्टाइल शिल्पा के जैसा रखें सबकी नजरें आपकी ओर होंगी.

undefined

जन्माष्टमी फेस्टिवल पर बेहद खूबसूरत नजर आने के लिए कंगना के इस लुक को कैरी कर सकते हैं. आई मेकअप पर ज्यादा ध्यान दें. लिपस्टिक का कलर थोड़ा लाइट रखें. हेवी ईयररिंग्स के नेक सेट के साथ लुक को परफेक्ट करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola