Dunki Movie Review: इस शख्स ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, सिर्फ एक शब्द में फिल्म का किया रिव्यू

Dunki Movie Review: शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. मूवी में किंग खान अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. अब फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म कैसी है. उन्होंने इसका रिव्यू किया है.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए है. अब मूवीज के रिव्यूज आने लगे है.

फेमस फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म डंकी का रिव्यू किया है. उन्होंने एक्स पर फिल्म का रिव्यू एक वर्ड में किया. उन्होंने कहा कि ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म है.
#OneWordReview#Dunki: MEGA BLOCKBUSTER
— SRKIAN (@srkarmy123) December 14, 2023
Rating:⭐️⭐️⭐️⭐️⭐
Rollercoaster of Emotions
It's an Out and Out #ShahRuhKhan and RajkumarHirani show #RajkumarHirani Delivers His Career best. #Tapsee and #VickyKaushal are brilliant in their roles#Salaar #DunkiDrop5#SalaarVsDunki pic.twitter.com/A29Mc95Ncn

तरण आदर्श ने फिल्म डंकी को 4 स्टार दिए है और कहा है कि ये भावनाओं का रोलरकोस्टर है. यह एक अनोखा शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी का शो है. तापसी और विक्की कौशल अपनी भूमिकाओं में शानदार हैं.

फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल जैसे अद्भुत कलाकार शामिल हैं. कथानक उन लोगों की रोमांचक यात्रा का वर्णन करता है, जो डंकी की उड़ान के नाम से जाना जाने वाला एक अपरंपरागत मार्ग चुनते हैं, जिसमें उनके रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को दर्शाया गया है.

डंकी में शाहरुख के किरदार का नाम हार्डी है और तापसी के किरदार का नाम मनु है. अब तक फिल्म के ट्राप5 आ चुके हैं. इसके गाने भी लगातार जारी किए जा रहे है.

बीते दिनों डंकी का पहला रिव्यू सामने आया. जिसमें मूवी को फाइव स्टार रेटिंग मिली. फिल्म को राजकुमार हिरानी ने ‘मास्टरपीस’ बताया है. खबर है कि शाहरुख खान ने एक अभिनेता के तौर पर खुद को बेहतर प्रदर्शन किया है.

‘डंकी’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे. इनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आई थी.

डंकी के रिलीज से पहले शाहरुख माता के दरबार पहुंचे. उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो एक काले रंग की पफर जैकेट पहना था और हुडी लगाया हुआ था. उनके साथ बॉडीगार्ड और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थी.

प्रभास की सालार भी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी ने कहा कि डंकी निश्चित रूप से सालार की तुलना में बेहतर संख्या में ओपनिंग करेगी, फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि डंकी कितनी ओपनिंग दर्ज कराएगी.

‘सालार पार्ट 1 – सीजफायर’ में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.
Also Read: Dunki की रिलीज से पहले तीसरी बार माता का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, वायरल हो रहा ये VIDEOप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










