Dunki की रिलीज से पहले तीसरी बार माता का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, वायरल हो रहा ये VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Dunki की रिलीज से पहले तीसरी बार माता का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, वायरल हो रहा ये VIDEO

राजकुमार हिरानी की निर्देशित शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख मंगलवार के दिन माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे. बता दें कि इससे पहले भी किंग खान माता के दरबार आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी गए थे.

विज्ञापन
undefined

पिछले एक साल में ये तीसरी बार है जब शाहरुख खान माता के दरबार दर्शन करने पहुंचे हैं . पिछले दो बार भी किंग खान अपनी फिल्मों के रिलीज से पहले माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.

undefined

डंकी के रिलीज से पहले शाहरुख माता के दरबार पहुंचे. उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो एक काले रंग की पफर जैकेट पहना था और हुडी लगाया हुआ था. उनके साथ बॉडीगार्ड और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थी.

undefined

शाहरुख पहले भी दिसंबर 2022 में अपनी फिल्म ‘पठान’ के रिलीज के पहले मां वैष्णो के दरबार पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी फिल्म ने शानदार 1055 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

अगस्त 2023 में शाहरुख खान दोबारा अपनी फिल्म ‘जवान’ के रिलीज के पहले वैष्णो देवी पहुंचे थे जिसके बाद उनकी फिल्म ने दुनियाभर में कुल लगभग 1160 करोड़ की बेहतरीन कमाई की थी.

undefined

फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं की पिछले दोनों बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान की फिल्म माता वैष्णो के आशीर्वाद से 1000 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी.

undefined

शाहरुख खान की ‘डंकी’ प्यार और दोस्ती के थीम पर आधारित है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू,विक्की कौशल ,जैसे मशहूर चेहरे भी शामिल हैं.

undefined

डंकी’ फिल्म के अब तक कुल 5 ड्रॉप विडियोज आ चुके हैं, जिसमें से कि सबसे हालिया वीडियो सोमवार को रिलीज हुआ है. ये वीडियो फिल्म के ‘ओ माही’ गाने की एक छोटी सी झलक है.

undefined

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी है. फिल्म इसी महीने 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

undefined

डंकी को रिलीज होने में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय है, लेकिन फिल्म का पहला रिव्यू पहले ही आ चुका है. मूवी हब की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, डंकी को फाइव स्टार रेटिंग मिली है.

undefined

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद ही शानदार रहा है. किंग खान की जनवरी में आई फिल्म ‘पठान’ ने शानदार 1050 की कमाई की थी और सितंबर महीने में आई उनकी ‘जवान’ ने कुल लगभग 1125 करोड़ की कमाई की थी, अब देखना है की क्या ‘डंकी’ इन दोनों के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाती है.

Also Read: Padmaavat: दीपिका पादुकोण की वजह से शाहरुख खान ने छोड़ी पद्मावत! फिल्म में किंग खान को मिला था ये किरदार
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola