Dunki: राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की सफलता पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी! कहा- जब आप फिल्म…

शाहरुख खान ने अपने एक्स पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी फिल्म डंकी के गाने ‘लुट्ट पुट गया’ पर छोटा बच्चा डांस कर रहा है. वीडियो में वो बच्चा काफी क्यूट और प्यारा लग रहा है. इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा है.
Dunki: शाहरुख खान जिन्हें की किंग खान के नाम से भी जाना जाता है. किंग खान हमेशा की तरह इस साल भी अपने कामयाब फिल्मों के लिए साल के शुरुआत से ही चर्चे में रहे हैं. साल की शुरुआत उन्होंने अपने पठान फिल्म के साथ की जो की एक शानदार सक्सेस थी, फिर आई उनकी जवान जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक बेहद ही सफल ब्लॉकबस्टर रही. अब साल के अंत होने पर वो अपने फैंस को एक बेहद ही खूबसूरत तोहफा देने वाले हैं जो की है राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म “डंकी“. यूं तो बच्चों के बीच वो हमेशा चर्चित और प्रिय रहे हैं और इसी तरह उनका एक रिएक्शन एक बच्चे के बारे में सामने आया है. आइए बताते हैं क्या कहा है उन्होंने.
शाहरुख खान ने एक छोटे बच्चे की वीडियो पर किया रिएक्ट
शाहरुख खान ने अपने एक्स पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी फिल्म डंकी के गाने ‘लुट्ट पुट गया’ पर छोटा बच्चा डांस कर रहा है. वीडियो में वो बच्चा काफी क्यूट और प्यारा लग रहा है. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, “वह बहुत प्यारे हैं!! जब आप फिल्म देखने जाएं तो कृपया उसे ले जाएं, डंकी साफ सुथरा मनोरंजन और भावना है जिसका आनंद लिया जा सकता है और युवा और बुजुर्ग समान रूप से महसूस कर सकते हैं, बहुत सारा प्यार!!!.” बता दें कि फिल्म का पहला गाना ‘लुट्ट पुट गया’ 22 नवंबर को रिलीज हुआ था. यह गाना हार्डी के उस चैप्टर को खोलता है जब वह मनु के प्यार में पड़ जाता है. अरिजीत सिंह के इस खूबसूरत गाने को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है.
He is so sweet!! Please take him when u go for the film… #Dunki is saaf suthra entertainment and emotion that can be enjoyed and felt by youngsters and elders alike… lots of love!!! https://t.co/cSGxS8s1Cw
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 30, 2023
जानें शाहरुख खान की फिल्म डंकी की कहानी
डंकी फिल्म की कहानी उन भारतीयों के जीवन के जीवन के बारे में है जो देश में घुसने के लिए अवैध तरीकों का इस्तमाल करते हैं और घर लौटने के लिए स्ट्रगल करते हैं. राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी ने इस कहानी पर चार चांद लगा दी है और दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है. डंकी में शाहरुख के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर ने काम किया है. डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आएगी. बता दें कि डंकी के साथ प्रभास की फिल्म सालार भी रिलीज होगी. दोनों मूवीज बॉक्स ऑफिस पर क्लैश के लिए तैयार है.
Also Read: Dunki: मुकेश छाबड़ा ने डंकी का किया रिव्यू,
कहा- अगर आपको 3 इडियट्स पसंद है तो यह उससे 100 गुना…
एटली ने अपनी फिल्म जवान के इस सीन को लेकर कही थी बड़ी बात
शाहरुख खान इस साल पहले ही दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं – सिद्धार्थ आनंद की थ्रिलर ‘पठान’ और एटली की ‘जवान’. 2023 में उनकी तीसरी रिलीज, राजकुमार हिरानी की डंकी है. वहीं, एक इवेंट में एटली कुमार ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में किंग खान के बहुचर्चित मोनोलॉग के बारे में बात की थी. उन्होंने लिखा, नहीं (यह सत्ता-विरोधी नहीं है), मैं सिर्फ अपनी इमोशन के बारे में बात कर रहा हूं. मैं एक आम आदमी हूं. मैं भी समाज का एक हिस्सा हूं. मैं सिर्फ अपनी भावनाओं और फिल्म के बारे में बात कर रहा हूं. आप इसे जिस तरह चाहें ले सकते हैं. यह एक आम दर्शक की आवाज है. यह भारतीय भावना की आवाज है. मैं कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहा हूं बल्कि वास्तविक मुद्दों के बारे में बात कर रहा हूं. किसी को पता होना चाहिए कि किसे वोट देना है और कैसे वोट देना है और मैनुअल पढ़ना चाहिए. मैं सिर्फ यह बता रहा हूं कि जिम्मेदारी क्या है. ये डायलॉग दर्शकों से सही तरीके से जुड़ना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










