Animal Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर, अबतक कमा डाले इतने करोड़
Animal Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल', 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली और उसके बाद मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया. मूवी को रिलीज हुए 17 दिन हो गए है और अब भी ये जमकर कमाई कर रही है.

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल‘, 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर का एंग्री लुक देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए.

एनिमल बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. एनिमल में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में थे. रणबीर के पिता के रोल में अनिल कपूर नजर आए.

एनिमल ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. इसने अबतक अपने नाम कई रिकॉर्ड बना डाले है. एनिमल ने 500 करोड़ रुपये क्लब में प्रवेश कर लिया है.

सैकनिल्क के एक रिपोर्ट की मानें तो, एनिमल ने 17वें दिन (तीसरे रविवार) 14.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का कुल कलेक्शन 512.94 करोड़ रुपये हो गया है.

‘एनिमल’ ने दुनियाभर में भी तहलका मचाया हुआ है. अबतक फिल्म ने 830 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन दुनियाभर में कर लिया है. फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

‘एनिमल’ का क्रेज अभी तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसके गाने, डॉयलाग, सीन सभी कुछ दर्शकों को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इसके छोटे-छोटे क्लिप्स शेयर किए जा रहे हैं.

वहीं, यह फिल्म नाटकीय लॉन्च के 6 से 8 सप्ताह बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार है, जो नेटफ्लिक्स इंडिया पर अपनी शुरुआत करेगी.

एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसका मुकाबला मेघना गुलजार की सैम बहादुर से है. हालांकि सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई.

एनिमल की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर डंकी और सालार से होगी. दोनों के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद एनिमल की कमाई में गिरावट देखने को मिलेगी.

डंकी में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौश और बहोमन ईरानी है. वहीं, सालार में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगतपति बाबू इस फिल्म में प्रभाष के साथ दिखेंगे.
Also Read: Animal: बॉबी देओल ने एनिमल में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब हम अपनी बुराईयों पर कंट्रोल…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










