अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में खरीदा इतने करोड़ का प्लॉट, फैंस बोले- बसने का...
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jan 2024 5:50 PM
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में एक प्लॉट खरीदा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लगभग 10,000 वर्गफुट का है और इसकी लागत 14.5 करोड़ है. फैंस बिग बी को बधाई दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या उनका राम नगरी में बसने का इरादा है.

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले, अमिताभ बच्चन ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये का एक प्लॉट खरीदा है. मेगास्टार उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और उनकी जड़ें राम नगरी में हैं.

इस वक्त यूपी में जमीनों और प्लॉटों की कीमतें आसमान छू रही हैं. दावा किया जा रहा है कि बिग बी 10,000 वर्ग फुट के प्लॉट में एक भव्य घर बनाने की योजना बना रहे हैं. बिग बी ने जमीन सरयू में खरीदी है.

डेवलपर के अनुसार, यह प्लॉट लगभग मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर है और हवाई अड्डे से आधे घंटे की दूरी पर है. इस परियोजना के मार्च 2028 तक पूरा होने और पांच सितारा पैलेस होटल बनने की उम्मीद है.

द सरयू में अपने निवेश के बारे में बोलते हुए बिग ने कथित तौर पर हिदुस्तान टाइम्स को बताया, “मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं. एक ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है.”

बिग बी ने कहा, अयोध्या में रहना मेरे लिए काफी अच्छा होने वाला है, क्योंकि यहां राम लला के दर्शन होते रहेंगे. परंपरा और आधुनिकता देखने को मिलेंगी. राजधानी में अपना घर बनाने के लिए उत्सुक हूं.”
Also Read: Ayodhya Ram Mandir: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, बनाएंगे आलीशान बंगला, जानें इसकी कीमत
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. भव्य आयोजन की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. 22 जनवरी के खास दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.
Also Read: अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ये काम, खुशी से झूमे अमिताभ बच्चन और आराध्या
इस दिन यूपी में सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. वहीं कई राज्यों में भी इस खास दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है. तो कई राज्य में हो सकती है कि उस सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी जाए.

अमिताभ बच्चन इस उम्र में बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेता हैं. उनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ से ऊपर है और वह अक्सर साबित करते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है.

अमिताभ बच्चन आज भी कई फिल्मों में दिखाई देते हैं. केबीसी 15 के होस्ट के तौर पर वह काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.
Also Read: जानना चाहते हैं बच्चन परिवार के 100 साल का इतिहास, बच्चन्स: ए सागा ऑफ एक्सीलेंस किताब में मिलेगी सभी कहानियांप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










