जानना चाहते हैं बच्चन परिवार के 100 साल का इतिहास, बच्चन्स: ए सागा ऑफ एक्सीलेंस किताब में मिलेगी सभी कहानियां
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Dec 2023 5:46 PM
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अब एक्टर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि उनकी किताब बच्चन्स: ए सागा ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च हो गई है. इस बुक में बच्चन परिवार की 100 साल की कहानी बयां की गई हैं.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. यूं तो बिग बी के जीवन पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं. हालांकि अब एक ऐसी किताब आई है, जिसमें बच्चन परिवार की 100 साल की कहानी बयां की गई हैं.

लेखक एसएमएम औसाजा की किताब बच्चन्स: ए सागा ऑफ एक्सीलेंस में हरिवंशराय बच्चन के अद्भुत यात्रा से लेकर अगस्त्य नन्दा के फिल्मी पर्दे आर्चीज की शानदार पारी के किस्से को बयां किया गया है.

यूं कहे कि द बच्चन्स: ए सागा ऑफ एक्सीलेंस, बच्चन परिवार के इतिहास का लेखन करती है. हाल ही में बिग बी ने इस किताब का अनावरण किया और अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,” संग्रह और दस्तावेजीकरण के लिए एसएमएम औसाजा ने बहुत मेहनत की हैं, जिसके जरिये ये किताब मुमकिन हो पाई है.

1900 के दशक की शुरुआत में इलाहाबाद से, जहां हरिवंश राय बच्चन की यात्रा शुरू हुई जो अब तक चल रही अगस्त्य नंदा की फिल्मी शुरुआत तक का समावेश हैं. यह पुस्तक भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र के साथ परिवार के सौ वर्षों से अधिक के जुड़ाव को दर्शाती है, जो अपने आप मे बेजोड़ हैं.

उन्होंने कहा, मैं अपने बारे में नहीं बोल सकता और इसलिए मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं सभी प्रयासों का समर्थन करता हूं. हमारे देश में, भावी पीढ़ी के लिए सिनेमा के इतिहास का दस्तावेजीकरण करना महत्वपूर्ण है, और मैं इस उद्देश्य के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता से उत्साहित हूं.”

यह अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के शानदार फिल्मी करियर के बारीक कड़ी को भी दर्शाती हैं. इस पुस्तक में पहले कभी न देखे गए चित्र – पोस्टर, चित्र और तस्वीरें हैं.

एसएमएम औसाजा ने कहा, “बच्चन परिवार के करियर से जुड़े महान कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन पर किताब लिखना एक सम्मान की बात है. उनके जीवन और समय का वर्णन करने की अपनी चुनौतियां थीं.

उन्होंने कहा, कि इस किताब में अमिताभ बच्चन की लाइफ के जुड़े अनसुनी बातें है, जिसे सुनकर आपको काफी खुशी होगी.

ओम इंटरनेशनल के अजय मागों द्वारा प्रकाशित इस किताब में हरिवंश राय बच्चन के जीवन, उनकी साहित्यिक उपलब्धियों, पारिवारिक त्रासदियों और बेटों अमिताभ और अजिताभ के जन्म का विवरण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










