बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के नाम से 55 हजार फॉलोवर वाला फेक व्हाट्सएप चैनल, साइबर थाने में केस दर्ज

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 30 May 2026 9:52 AM

विज्ञापन

साइबर क्राइम

Patna News: बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के नाम से 55 हजार फॉलोवर वाला फेक व्हाट्सएप चैनल, साइबर थाने में केस दर्ज, पटना में बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के नाम पर एक फर्जी व्हाट्सएप चैनल चलाए जाने का मामला सामने आया है, जिसके 55 हजार से अधिक फॉलोवर बताए जा रहे हैं. इस चैनल पर खुद को आधिकारिक स्रोत बताकर छात्रों को परीक्षा, परिणाम और प्रशासनिक जानकारी के नाम पर भ्रमित करने का आरोप है.

विज्ञापन

Patna News: (नीतीश सिंह) पटना में बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (Bihar State Board of Technical Education) के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप चैनल चलाए जाने का बड़ा मामला सामने आया है. इस चैनल के 55 हजार से अधिक फॉलोवर होने की बात कही जा रही है. मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

55 हजार फॉलोवर वाला फेक चैनल सामने आया

जानकारी के अनुसार, बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के नाम से एक अवैध व्हाट्सएप चैनल संचालित किया जा रहा था. इस चैनल के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके थे, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

बोर्ड प्रशासन ने दर्ज कराया साइबर थाने में केस

मामला सामने आने के बाद बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद) ने तुरंत संज्ञान लिया. पर्षद के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की.

छात्रों को गुमराह करने का गंभीर आरोप

शिकायत में कहा गया है कि यह फर्जी चैनल खुद को आधिकारिक सरकारी स्रोत बताकर छात्रों और आम जनता को गुमराह कर रहा है. इसमें परीक्षा, परिणाम और प्रशासनिक नीतियों से जुड़ी भ्रामक जानकारियां फैलाने की आशंका जताई गई है.

फर्जी जानकारी से धोखाधड़ी का खतरा

बोर्ड प्रशासन ने आशंका जताई है कि इस तरह की गलत जानकारी से छात्र समुदाय में भ्रम फैल सकता है और वित्तीय धोखाधड़ी जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. इसे गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में बताया गया है.

आधिकारिक लोगो के दुरुपयोग का भी आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि फर्जी चैनल द्वारा बोर्ड के पंजीकृत आधिकारिक लोगो का भी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे यह चैनल और अधिक विश्वसनीय दिखने की कोशिश कर रहा था, जिससे लोग आसानी से गुमराह हो सकते हैं.

ALSO READ: गंगा देवी कॉलेज में बैंकिंग-फाइनेंस कोर्स की शुरुआत, 100% प्लेसमेंट का दावा, नामांकन शुरू

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन