पटना वीमेंस कॉलेज के समर कैंप में छात्राओं ने सीखे ताइक्वांडो और क्रिकेट के गुर, खेल गतिविधियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
छात्राओं ने सीखे ताइक्वांडो
Patna News: पटना वीमेंस कॉलेज के समर कैंप में छात्राओं ने सीखे ताइक्वांडो और क्रिकेट के गुर, खेल गतिविधियों में दिखा जबरदस्त उत्साह. प्रशिक्षण सत्र के बाद छात्राओं के बीच क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. मैच के दौरान छात्राओं में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला.
Patna News: (अमृता सिंह) पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे दिन कैंप परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला.
ताइक्वांडो प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें
दिन की शुरुआत ताइक्वांडो प्रशिक्षण सत्र से हुई. प्रशिक्षक ज्योति कुमारी ने छात्राओं को वार्म-अप अभ्यास कराने के साथ ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों और आत्मरक्षा कौशल की जानकारी दी. छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया.
क्रिकेट सत्र में सिखाए गए बल्लेबाजी और खेल के नियम
इसके बाद आयोजित क्रिकेट सत्र में क्वाजी बुशरा अहमद ने छात्राओं को बैट पकड़ने का सही तरीका, बल्लेबाजी की मुद्रा और क्रिकेट में आउट होने के विभिन्न नियमों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के बाद ग्रुप लीडरों ने अपनी-अपनी टीमों को अभ्यास भी कराया.
छात्राओं के बीच हुआ क्रिकेट मैच
प्रशिक्षण सत्र के बाद छात्राओं के बीच क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. मैच के दौरान छात्राओं में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला.
खेल समन्वयक की देखरेख में चल रहा समर कैंप
समर कैंप का आयोजन कॉलेज की खेल समन्वयक डॉ. मंजुला सुशीला के नेतृत्व में किया जा रहा है. मौके पर स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ऋचा कुमारी, संयुक्त स्पोर्ट्स सेक्रेटरी खुशी कुमारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










