खान ग्लोबल स्टडीज को नोटिस, पटना के पांच अस्पताल और छह होटल होंगे सील, अग्निशमन विभाग का एक्शन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jun 2026 7:55 PM
खान ग्लोबल स्टडीज को अग्निशमन विभाग का नोटिस
Patna Hospital Hotel Sealed: दिल्ली और मुजफ्फरपुर की आग की घटनाओं के बाद बिहार अग्निशमन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. पटना के पांच अस्पतालों और छह होटलों को सील करने का निर्देश दिया गया है. फायर सेफ्टी में कमी मिलने पर खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई संस्थानों को भी नोटिस जारी किया गया है.
Patna Hospital Hotel Sealed: दिल्ली के रेस्ट हाउस और मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुए अग्निकांड में लोगों की मौत के बाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गयी है. कई बार नोटिस भेजने के बावजूद आग से बचाव का इंतजाम नहीं करने के कारण पांच अस्पताल और छह होटलों को सील करने का निर्णय लिया गया है.
किन अस्पतालों को सील करने का आदेश
यह आदेश बिहार अग्निशमन ने पटना अग्निशमन के अधिकारियों को दिया है. जिन अस्पतालों को सील करने के निर्देश दिये गये हैं उसमें पटना सेंट्रल अस्पताल, आरोग्य वर्धन अस्पताल, पिनक्कल अस्पताल, श्यामा ट्रस्ट एंड रिसर्च एंड अस्पताल और एपेक्स अस्पताल शामिल है. इसके अलावा छह होटलों को भी सील करने को कहा गया है. अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि पांच अस्पताल व छह होटल को सील करने का निर्देश दिया गया है.
अग्निशमन विभाग की टीम जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि कई अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट को नोटिस भेजा गया है. अगर उन्होंने भी तय समय में आग से बचाव का पूरा इंतजाम नहीं किया तो फिर उनके संस्थान को भी सील करने की कार्रवाई की जायेगी.
खान ग्लोबल स्टडीज को भेजा गया नोटिस
अग्निशमन ने कई कोचिंग संस्थानों को नोटिस देकर जल्द से जल्द आग से बचाव के तमाम इंतजाम करने का निर्देश दिया है. इन कोचिंग संस्थानों में खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी भी शामिल है. डीआइजी ने बताया कि उक्त संस्थान को भी नोटिस भेजा गया है. पूर्व में संस्थान में ऑडिट की गयी थी और आग से बचाव के लिए किये गये इंतजाम में लापरवाही की बात सामने आयी थी. अगर तय समय में आग से बचाव का इंतजाम नहीं किया गया तो आगे की कार्रवाई तय है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ऑडिट के लिए नौ फायर स्टेशनों में 27 टीम का गठन
डीआइजी मनोज कुमार नट ने बताया कि अस्पतालों और होटलों की लगातार आग से बचाव के इंतजाम के लिए कार्रवाई की जा रही है. पटना में स्थित नौ फायर स्टेशनों में होटल, कोचिंग व अस्पताल की ऑडिट के लिए 27 टीम बनायी गयी है. अब तक 250 संस्थानों की ऑडिट कर जांच की जा चुकी है. हाल में ही अग्निशमन विभाग ने शहर के 32 बड़े अस्पताल और 40 होटल-रेस्टोरेंट को नोटिस भेजा है.
इसे भी पढ़ें: चक्रव्यूह में दीपक प्रकाश, निशाने पर उपेंद्र, चिराग ने खोले पत्ते, अब सबकी नजर राजद पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










