पटना में करता था छिनतई और ससुराल में छिपाता था माल, फरार लुटेरे की पूरी कहानी जानिए
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना में छिनतई की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी आर्यन कुमार वारदात के बाद लूटा गया सामान अपने ससुराल में छिपाता था. एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कटिहार स्थित उसके ससुराल से छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News : पटना जिले में वांछित अभियुक्त आर्यन कुमार के खिलाफ बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छिनतई की गई सोने की चेन को कटिहार जिले से बरामद किया है.
कटिहार स्थित ससुराल से हुई बरामदगी
पुलिस के अनुसार यह बरामदगी आरोपी आर्यन कुमार के कटिहार जिले के राटौरा स्थित ससुराल से की गई है. हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा.
दीघा थाना क्षेत्र में दर्ज था मामला
यह मामला 12 जून को दीघा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था. जयप्रकाश नगर निवासी मीरा देवी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी अज्ञात अपराधियों ने उनके गले से करीब 1.5 भर वजन की सोने की चेन छीन ली थी.
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी आर्यन कुमार की पहचान की. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
छापेमारी के बावजूद आरोपी फरार
पुलिस टीम जब कटिहार स्थित उसके ससुराल पहुंची तो आरोपी वहां से पहले ही फरार हो चुका था. हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम आर्यन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










