ePaper

पलामू के मेदिनीनगर के सदर SDO का पेशकार 50 हजार रुपये घूस लेते अरेस्ट, ACB ने ऐसे दबोचा

Updated at : 06 Dec 2022 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के मेदिनीनगर के सदर SDO का पेशकार 50 हजार रुपये घूस लेते अरेस्ट, ACB ने ऐसे दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार की सुबह पलामू जिले के मेदिनीनगर एसडीओ के पेशकार अशोक कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. उसे 50 हजार घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पेशकार अशोक कुमार को ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. 50 हजार रुपये घूस लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि एसीबी की कार्रवाई के वक्त एसडीओ राजेश कुमार साह अपने ऑफिस में ही थे.

50 हजार घूस लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार की सुबह पलामू जिले के मेदिनीनगर एसडीओ के पेशकार अशोक कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. उसे 50 हजार घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि एसीबी की कार्रवाई के समय सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह अपने कार्यालय में बैठे थे. एसीबी की कार्रवाई के बाद वे अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर ऑफिस से पैदल ही निकल गए.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू के मेदिनीनगर के सदर एसडीओ का पेशकार 50 हजार रुपये घूस लेते अरेस्ट

रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह, मेदिनीनगर, पलामू

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola