इस बार भी दागदार होगी संसद?

16वीं लोकसभा के लिए चुनाव की गहमागहमी परवान चढ़ने लगी है. सभी दलों ने अधिक से अधिक सीटें हथियाने के लिए वाजिब और गैरवाजिब हथकंडे अपनाने चालू कर दिये हैं. छांट-छांट कर लोगों को टिकट दिया जा रहा है. इस बार धन-कुबेरों की संख्या में काफी इजाफा होने वाला है, साथ में अपराधिक छविवालों को […]
16वीं लोकसभा के लिए चुनाव की गहमागहमी परवान चढ़ने लगी है. सभी दलों ने अधिक से अधिक सीटें हथियाने के लिए वाजिब और गैरवाजिब हथकंडे अपनाने चालू कर दिये हैं. छांट-छांट कर लोगों को टिकट दिया जा रहा है. इस बार धन-कुबेरों की संख्या में काफी इजाफा होने वाला है, साथ में अपराधिक छविवालों को भी लोकसभा में भेजने की पूरी कोशिश हो रही है.
पिछली लोकसभा में 162 सांसदों के ऊपर आपराधिक मामले थे, जिनमें से 76 के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और डकैती जैसे गंभीर आरोप थे. ऐसे सांसदों के कारण ही सदन की गरिमा पर कुठाराघात होता है. संसद को अपराधियों से मुक्त कराने की बात सभी दल करते हैं, लेकिन अपराधियों को टिकट देने में जरा भी नहीं हिचकते. आपराधिक छवि के लोगों के चुनाव पर मीडिया कोई अभियान चालाये.
गणोश सीटू, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










