किताबें इतनी महंगी क्यों?

Published at :14 Mar 2014 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
किताबें इतनी महंगी क्यों?

परीक्षाओं के परिणाम आने के साथ-साथ किताबें बेचने का काम शुरू हो चुका है. इसमें तो महंगाई की मार कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है. अब देखिए न, चौथी क्लास के बच्चे की एक किताब की कीमत है 225 रु पये. ऐसे करके हर अभिभावक को अपने बच्चे के लिए कम से कम दो […]

विज्ञापन

परीक्षाओं के परिणाम आने के साथ-साथ किताबें बेचने का काम शुरू हो चुका है. इसमें तो महंगाई की मार कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है. अब देखिए न, चौथी क्लास के बच्चे की एक किताब की कीमत है 225 रु पये. ऐसे करके हर अभिभावक को अपने बच्चे के लिए कम से कम दो हजार रुपये की किताबें खरीदनी होंगी. आखिर हम जैसे अभिभावक क्या करें और किसे अपना दर्द बतायें? क्या कोई नहीं है सुननेवाला?

आखिर लोगों को कब तक शिक्षा के नाम पर लूटा जायेगा? हर साल मार्च-अप्रैल-मई के महीने में अखबारों में ऐसे मुद्दे कई बार उठाये जाते हैं और यह सिलसिला शायद आगे भी जारी रहेगा, लेकिन इसका समाधान जाने कब होगा. शिक्षा तो इनसान की मौलिक जरूरत है, इसलिए इसे तो मुफ्त होना चाहिए, फिर इसके नाम पर व्यापार क्यों किया जाता है?

सुदीप्ता दास, सीतारामडेरा, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola