उग्रवाद के लिए दोषी कौन?

Published at :11 Mar 2014 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवाद के लिए दोषी कौन?

आठ मार्च को झारखंड के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी, दूसरे दिन झारखंड में बंदी. करोड़ों के कारोबार का नुकसान, फायदा शून्य. इसके पहले भी आम आदमी से लेकर नेता और प्रशासन के कई लोग मारे जा चुके हैं. ऐसे में मात्र नक्सली वारदातों की निंदा करना, सीबीआइ जांच कराना […]

विज्ञापन

आठ मार्च को झारखंड के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी, दूसरे दिन झारखंड में बंदी. करोड़ों के कारोबार का नुकसान, फायदा शून्य. इसके पहले भी आम आदमी से लेकर नेता और प्रशासन के कई लोग मारे जा चुके हैं. ऐसे में मात्र नक्सली वारदातों की निंदा करना, सीबीआइ जांच कराना या बारंबार बंदी कराने के बजाय गंभीर मंथन की आवश्यकता है.

वैसे मेरा मानना है कि उग्रवादी होना एक प्रवृत्ति है, जिसके अनेक रूप हैं. जब एक भाई उग्र होता है तो अपने पिता की हत्या कर देता है. जब परिवार के लोग उग्र होते हैं तो बहू को जला देते हैं. जब भीड़ उग्र होती है तो दंगे फैल जाते हैं. ठीक उसी प्रकार, जब अत्याचार-शोषण बढ़ जाता है, तो 100-200 लोग जुट कर बंदूकें उठा लेते हैं. ऐसे में दोषी कौन है? सरकार? प्रशासन? व्यवस्था? जनता? उग्रवादी? या मानसिकता?

महावीर साहू, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola