जनता को ठगना बंद करे सरकार

Published at :06 Mar 2014 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
जनता को ठगना बंद करे सरकार

इस चुनावी वर्ष में कांग्रेस को चुनाव खर्च के लिए लगता है कि अत्यधिक धन की आवश्यकता आ पड़ी है. शायद इसीलिए जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है. घरेलू रसोई गैस की सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 450 रुपये से बढ़कर अप्रैल 2014 में 900 रुपये हो सकता है. यह बढ़ोतरी आम […]

विज्ञापन

इस चुनावी वर्ष में कांग्रेस को चुनाव खर्च के लिए लगता है कि अत्यधिक धन की आवश्यकता आ पड़ी है. शायद इसीलिए जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है. घरेलू रसोई गैस की सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 450 रुपये से बढ़कर अप्रैल 2014 में 900 रुपये हो सकता है. यह बढ़ोतरी आम करदाताओं पर भारी पड़नेवाली है.

आम जनता इसके पीछे की कहानी समझ नहीं पा रही है. समझने वाली बात है कि देश में उत्पादित गैस की कीमत डॉलर में आंकना कहां की बुद्धिमानी है. देश के लिए यह सही नहीं है कि सरकारें जनता को नजरअंदाज करते हुए किसी कंपनी को अनुचित लाभ दिलाये. ऐसा लगता है कि सरकार आम जनता की भलाई से ज्यादा ध्यान औद्योगिक घरानों की भलाई पर दे रही है. सरकारों को ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ से बचना चाहिए, क्योंकि यह विकास का टिकाऊ फॉर्मूला नहीं हो सकता.

संजय चंद, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola