लोकतंत्र में विरोध जरूरी है

Updated at : 03 Mar 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र में विरोध जरूरी है

गुरमेहर कौर का एक छात्र संगठन की हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मामूली सा विरोध राजनीति का अखाड़ा बन गया है. बड़ी चालाकी से कौर के द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में से एक खास हिस्सा काटकर के शहीद की उस बेटी को देशद्रोही साबित कर दिया गया है. शांति बहाली का काम जब […]

विज्ञापन
गुरमेहर कौर का एक छात्र संगठन की हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मामूली सा विरोध राजनीति का अखाड़ा बन गया है. बड़ी चालाकी से कौर के द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में से एक खास हिस्सा काटकर के शहीद की उस बेटी को देशद्रोही साबित कर दिया गया है. शांति बहाली का काम जब एक वीडियो के जरिये गुरमेहर कौर ने किया तो वो देशद्रोही हो गयी.
गुरमेहर के मामले में तो केंद्र सरकार भी उन गुंडों के समर्थन में उतर आयी. किरन रिजिजू ने कहा कि कौर को कोई बहका रहा है, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि उनके कार्यकर्ताओं को आइएसआइ के लिए देश की दलाली करने के लिए कौन बहका रहा है. किसी सरकार या विचारधारा का विरोध देश का विरोध नहीं है. लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए विरोध जरूरी है.
सूरज कुमार बैरवा, राजस्थान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola