छात्र और विवाद
Updated at : 01 Mar 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

डीयू की छात्रा और कारगिल युद्ध के शहीद की बेटी गुरमेहर कौर इन दिनों चर्चा में है. किसी घटना को लेकर जब सामाजिक वातावरण गरम हो जाता है, तब उसे शांत करने की जिम्मेदारी जितनी पुलिस की होती है उतनी ही जनता की भी होती है. समाज में घटी किसी भी विवादास्पद घटना पर सोशल […]
विज्ञापन
डीयू की छात्रा और कारगिल युद्ध के शहीद की बेटी गुरमेहर कौर इन दिनों चर्चा में है. किसी घटना को लेकर जब सामाजिक वातावरण गरम हो जाता है, तब उसे शांत करने की जिम्मेदारी जितनी पुलिस की होती है उतनी ही जनता की भी होती है. समाज में घटी किसी भी विवादास्पद घटना पर सोशल मीडिया के सहारे टिप्पणी किये जाने पर वह बात कुछ सेकेंडों में फैल जाती है. उसे कौन कैसे लेता है, वह व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है.
पिछले वर्ष पूरे देश में जेएनयू विवाद ने हलचल मचा दी थी. विवादास्पद घटनाओं से कौन अपने स्वार्थ के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहा है और कौन देश का वातावरण अशांत करने कि पूरी कोशिश कर रहा है, यह छात्रों को सोचना होगा. छात्रों को आपस में लड़ाने वाले खुद किनारे पर बैठकर उनसे मजे ले रहे हैं.
मानसी जोशी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




