सकारात्मक कदम चाहिए
Updated at : 28 Feb 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

आज के दिनों में, समाज में बराबरी के साथ ही आम जन के बीच में जागरुकता लाने के लिये नियम-कानून के अनुसार भारत सरकार ने गरीबों के लिए कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी है. जबकि, सरकारी सुविधाएं गरीबों की पहुंच से दूर होती जा रही है, क्योंकि अधिकारी अंदर ही अंदर गंठजोड़ बना कर गरीबों […]
विज्ञापन
आज के दिनों में, समाज में बराबरी के साथ ही आम जन के बीच में जागरुकता लाने के लिये नियम-कानून के अनुसार भारत सरकार ने गरीबों के लिए कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी है. जबकि, सरकारी सुविधाएं गरीबों की पहुंच से दूर होती जा रही है, क्योंकि अधिकारी अंदर ही अंदर गंठजोड़ बना कर गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं का बंदरबांट कर रहे हैं.
अपनी जेब को भरने के लिये वे गरीबों का पेट काट रहे हैं. नेता हमेशा गरीब और अनपढ़ों को ख्याली पुलाव में उलझाकर उनका वोट पा लेते हैं, फिर चंपत हो जाते हैं. पैसा गलत तरीके से कमाया जा रहा है. केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को मिलकर एक साथ कठोर व सकारात्मक कदम उठाने चाहिए जिससे एक स्वच्छ और ईमानदार समाज बन सके.
पंचम कुमार, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




