विस्थापित गजराज
Updated at : 27 Feb 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

आजकल आये दिन सुनने में आ रहा है कि अमुख रात को अमुख गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. घरों को तोड़ा, फसलों को खाया. आखिर क्यों? क्यों उन्होंने ऐसा किया या ऐसा कर रहे हैं? क्योंकि कहा जाता है कि भूखा क्या नहीं कर सकता है. ठीक यही दयनीय दशा हमारे गजराजों की […]
विज्ञापन
आजकल आये दिन सुनने में आ रहा है कि अमुख रात को अमुख गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. घरों को तोड़ा, फसलों को खाया. आखिर क्यों? क्यों उन्होंने ऐसा किया या ऐसा कर रहे हैं? क्योंकि कहा जाता है कि भूखा क्या नहीं कर सकता है. ठीक यही दयनीय दशा हमारे गजराजों की भी है. आज जंगल पर जंगल कट रहे हैं. विकास के नाम पर पहाड़ों को उजाड़ रहे हैं. उनके नहाने-पीने के जलाशयों पर जल परियोजनाएं बना रहे हैं.
हमारे कुछ लोग गांव शहर छोड़ कर गजराजों के निवास स्थानों को अपना निवास स्थान बना लिया है. सर्च अभियान के नाम पर गोलियों, बम-बारूद की दिन रात वर्षा हो रही है. ऐसे में बेचारे जंगली जानवर और गजराज रहें भी तो कहां रहें? 60 के दशक में पश्चिम सिंहभूम का सुरक्षित शरणस्थल सारंडा था, पर आज वहां मूर्ख मानव जाति का बसेरा बन गया है.
बेचारों को विस्थापित कर दिया गया है. अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने से तो चोट लगेगी ही. जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे. अत: जब तक हम उन बेचारों को आवश्यक सुख सुविधा मुहैया नहीं करायेंगे, ऐसा ही होता रहेगा. सबका अपना-अपना क्षेत्र है. अतिक्रमण कभी नहीं करना है.
पी बोदरा, चक्रधरपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




