महिला आरक्षण बिल

Updated at : 13 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल

आंध्रप्रदेश में आयोजित महिला संसद में एक से बढ़कर एक तकरीरें पढ़ी गयी. हर कोई महिलाओं के गुणगान में लगा हुआ दिखाई दिया. उन्हीं में से एक थे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू. इन्होंने 20 साल पुराना घाव को हरा कर दिया यह कहकर कि जब राज्यसभा में हमारी बहुमत होगी, तो हम महिला आरक्षण बिल […]

विज्ञापन
आंध्रप्रदेश में आयोजित महिला संसद में एक से बढ़कर एक तकरीरें पढ़ी गयी. हर कोई महिलाओं के गुणगान में लगा हुआ दिखाई दिया. उन्हीं में से एक थे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू.
इन्होंने 20 साल पुराना घाव को हरा कर दिया यह कहकर कि जब राज्यसभा में हमारी बहुमत होगी, तो हम महिला आरक्षण बिल को पास करेंगे. न नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी. 12 सितंबर 1996 से कई बार बिल पेश हुआ. बिल को फाड़ा गया. मगर जब वक्तव्य देना होता है, तो उनमें से कोई यह नहीं कहता कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ है. सभी कहते हैं, वे उस बिल के साथ हैं. मगर भारतीय संसदीय इतिहास का यह सबसे बड़ा झूट है. कोई भी सरकार आए, वे कभी नहीं इस बिल को पास होने देंगे.
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola