पारा शिक्षकों को भी मौका मिले
Updated at : 06 Jan 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बहाली के लिये संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिये आवेदन मांगे जा रहे हैं. इस परीक्षा के लिये प्रारंभिक विद्यालयों में पांच वर्ष का अनुभव प्राप्त शिक्षकों के लिये 25 प्रतिशत सीट आरक्षित किया गया है. जेटेट […]
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बहाली के लिये संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिये आवेदन मांगे जा रहे हैं.
इस परीक्षा के लिये प्रारंभिक विद्यालयों में पांच वर्ष का अनुभव प्राप्त शिक्षकों के लिये 25 प्रतिशत सीट आरक्षित किया गया है. जेटेट परीक्षा में उतीर्ण पारा टीचरों के लिये शिक्षक बहाली में सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सीट आरक्षित किया है. उसी तरह इस बहाली में भी उनका कोटा तय किया जाये ताकि राज्य के अधिक से अधिक पारा टीचरों को स्थायी होने का मौका मिल सके. जेएसएससी के अधिकारियों से अनुरोध है कि इस मामले में विचार करने की कृपा करेंगे.
विनोद सिन्हा, चंद्रपुरा,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




