पिकनिक में स्वच्छता न भूलें

जब हम पिकनिक मनाने जाते हैं, तब तो साफ-सुथरी जगह चुनते हैं. आस-पास फैली गंदगी देखकर खुब नाक-भौं सिकोड़ते हैं, पर लौटते वक्त वहां ढेर सारी गंदगी छोड़ कर आते हैं. उसे साफ करना भूल जाते हैं. यह कहना उचित है कि उनके बाद आनेवाले भी गंदगी पाकर उनकी तरह उन्हें भी कोसेंगे. पिकनिक पर […]
जब हम पिकनिक मनाने जाते हैं, तब तो साफ-सुथरी जगह चुनते हैं. आस-पास फैली गंदगी देखकर खुब नाक-भौं सिकोड़ते हैं, पर लौटते वक्त वहां ढेर सारी गंदगी छोड़ कर आते हैं. उसे साफ करना भूल जाते हैं. यह कहना उचित है कि उनके बाद आनेवाले भी गंदगी पाकर उनकी तरह उन्हें भी कोसेंगे. पिकनिक पर जानेवालों से यह नम्र निवेदन है कि साथ में एक बैग रखें और चीजें इस्तेमाल करने के बाद बेकार की वस्तुओं को उसी में डाल लें और हां, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लौटते वक्त्त उसे वहीं न छोड़ें. उसे घर लाकर कूड़ेदान में फेंक दें. इससे बच्चों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा और देश को साफ-सुथरा बनाने में उनकी भूमिका भी अदा हो जायेगी।
सीमा साही ,बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




