नेता किसके सेवक!

Updated at : 30 Dec 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
नेता किसके सेवक!

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने अपने आवास पर बुधवार को सरकार की उपलब्धियां बतायीं एवं अफसरों को भी चेतावनी दी और कहा कि काम नहीं करनेवाले अधिकारी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ कर चले जायें. तो क्या काम नहीं होने के जिम्मेदारी केवल अधिकारी की ही है, नेता इसके […]

विज्ञापन
सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने अपने आवास पर बुधवार को सरकार की उपलब्धियां बतायीं एवं अफसरों को भी चेतावनी दी और कहा कि काम नहीं करनेवाले अधिकारी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ कर चले जायें. तो क्या काम नहीं होने के जिम्मेदारी केवल अधिकारी की ही है, नेता इसके लिए जिम्मेवार नहीं, उन्हें भी तो अपना उत्तरदायित्व निभाना चाहिये एवं अपने क्षेत्र में उचित विकास कार्य नहीं करने पर अपने पद छोड़ने की जिम्मेवारी लेनी चाहिए.
क्या अधिकारी ही जनता के सेवक हैं, नेता नहीं? हाल ही में आदित्यपुर में घटी एक घटना जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोपियों को जमानत क्यों मिल गयी. क्योंकि वे बड़े नेता के बेटे थे. अधिकारी वर्ग तो प्रतियोगिता परीक्षाएं पास करके आते हैं, लेकिन नेता तो सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं, इसलिए जनता का सेवक पहले तो नेता हैं, फिर अधिकारी.
बिभा कुमारी सिंह, वीमेंस कॉलेज, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola